सरकारी हाई स्कूल डघाम में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की 

by
गढ़शंकर, 6 मई: पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर तथा एसएमओ पीएचसी पोसी डा. रघुवीर सिंह के दिशा निर्देशों  अनुसार सरकारी हाई स्कूल में डघाम में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मेडिकल अधिकारी डॉक्टर संदीप सिंह भोगल तथा डॉक्टर नवदीप कौर की टीम द्वारा बच्चों के दांतों, आंखों, खून की कमी व अन्य बीमारियों संबंधी जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी कुछ त्रुटियां वाले विद्यार्थियों की पहचान की गई जिनके उपचार के लिए कार्ड बनाए गए। इस मौके स्कूल मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल, अध्यापक गण हरदीप कुमार, ज्योतिका लद्धड़, वरिंदर कौर, अंशु राणा, जितेन्द्र कुमार, मैडम रीना, ज्योति शर्मा तथा स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दीदार सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरहिंद में 2 KG से अधिक IED बरामद : 2 आतंकवादी गिरफ्तार, बड़े हमले का था टारगेट

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने जर्मनी में बैठे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों की ओर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत इस...
article-image
पंजाब

बॉय स्कूल, सिविल अस्पताल व जैजों रोड़ परशरारती तत्वों ने लिखे देशविरोधी नारे, बॉय स्कूल माहिलपुर थाने के सामने

माहिलपुर – सिविल अस्पताल माहिलपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के व जैजों रोड पर शरारती तत्वों द्वारा दीवारों पर लाल रंग से लिखे देशविरोधी नारे लिखने की सूचना मिलते माहिलपुर पुलिस को हाथों पैरो की...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में एक व्यक्ति फैसला करता और भाजपा में सामूहिक फैसला होता : कैप्टन अमरिंदर सिंह

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई तकनीक लाकर सेना को अपग्रेड किया, कांग्रेस के शासन काल में एके एंटनी करीब 10 साल तक रक्षा मंत्री रहे लेकिन उन्होंने सेना के लिए एक भी...
article-image
पंजाब , समाचार

1 किलो 600 ग्राम हैरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना, 50 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी बरामद: एसएसपी नवजोत सिंह माहल

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में महिला सहित तीन गिरफ्तार नशा बेच कर बनाई प्रापर्टी जब्त करवाने के लिए की जाएगी कार्रवाई नशा तस्करी में शामिल तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!