मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, सिर्फ ‘आप’ का हूं: संजीव अरोड़ा

by

चंडीगढ़, 27 अप्रैल । पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं। मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं आम आदमी पार्टी में हूं और आगे भी रहूंगा। मैं पंजाब सरकार में मंत्री हूं और कल भी मंत्री के तौर पर आप सभी से मिलता रहूंगा।

मंत्री संजीव अरोड़ा का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब कोटे से ही आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए।

राघव चड्ढा ने यहां तक कहा कि वे गलत पार्टी में थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सांसदों के बाद पंजाब में आप के कई विधायक टूट सकते हैं।

हालांकि, संजीव अरोड़ा ने फिलहाल भाजपा में शामिल होने के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

दूसरी ओर पंजाब में बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों में बिजली की समस्या पैदा हुई है। नॉर्थ इंडिया में समस्या देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से हुई। हालांकि बिजली विभाग और हम लोगों ने पूरी कोशिश की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

ईडी की रेड को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रख दी है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि 1 मई के बाद लोगों को बिजली से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। अन्य राज्यों के साथ ‘पावर बैंकिंग’ समझौते के तहत जरूरी बिजली की व्यवस्था करने का काम जारी है। राज्य सरकार अलग से 1500 मेगावाट बिजली खरीदने जा रही है।बिजली कटौती को लेकर भाजपा लगातार भगवंत मान की सरकार पर हमलावर है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस, भाजपा, अकाली व आप सरकार की साजिश का नतीजा है डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान- करीमपुरी

लैंड पूलिंग गरीबों व किसानों की जमीनें छीनने का नया फार्मूला है- बसपा करेगी विरोध होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर की फिल्लौर में प्रतिमा के अपमान...
article-image
पंजाब

केसरी महिला शक्ति एंड वैल्फेयर सोसायटी द्वारा खोले गए सिलाई सैंटर का उद्घाटन

गढ़शंकर : नजदीकी गांव रामपुर (बिलड़ों) में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत केसरी महिला शक्ति एंड वैल्फेयर सोसायटी द्वारा गांव की जरुरतमंद लड़कियों एवं महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग...
article-image
पंजाब

इंकलाबी डाक्टर भाग हाल में मनाया रूस क्रांतिकारी दिवस

गढ़शंकर। स्थानीय इंकलाब डाक्टर भाग हाल में रूस क्रंतिकारी दिवस मनाया गया। जिसमें सीपीआईएम के तहसील सैक्रटेरी हरभजन सिंह अटवाल ने कहा कि रूस दुनिया का पहला समाजवादी राज्य 105 वर्ष पहले वहां इंक्लाबी...
article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कर रहे हैं  अथक प्रयास

गढ़शंकर : विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र में पीने के साफ पानी की समस्या, लिंक रोड, विभिन्न विभागों में आम लोगों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आज...
Translate »
error: Content is protected !!