मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, सिर्फ ‘आप’ का हूं: संजीव अरोड़ा

by

चंडीगढ़, 27 अप्रैल । पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं। मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं आम आदमी पार्टी में हूं और आगे भी रहूंगा। मैं पंजाब सरकार में मंत्री हूं और कल भी मंत्री के तौर पर आप सभी से मिलता रहूंगा।

मंत्री संजीव अरोड़ा का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब कोटे से ही आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए।

राघव चड्ढा ने यहां तक कहा कि वे गलत पार्टी में थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सांसदों के बाद पंजाब में आप के कई विधायक टूट सकते हैं।

हालांकि, संजीव अरोड़ा ने फिलहाल भाजपा में शामिल होने के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

दूसरी ओर पंजाब में बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों में बिजली की समस्या पैदा हुई है। नॉर्थ इंडिया में समस्या देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से हुई। हालांकि बिजली विभाग और हम लोगों ने पूरी कोशिश की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

ईडी की रेड को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रख दी है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि 1 मई के बाद लोगों को बिजली से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। अन्य राज्यों के साथ ‘पावर बैंकिंग’ समझौते के तहत जरूरी बिजली की व्यवस्था करने का काम जारी है। राज्य सरकार अलग से 1500 मेगावाट बिजली खरीदने जा रही है।बिजली कटौती को लेकर भाजपा लगातार भगवंत मान की सरकार पर हमलावर है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 लाख ड्रग मनी और 30 ग्राम सोना बरामद : ड्रग तस्कर को बीएसएफ और पंजाब पुलिस के किया गिरफ़्तार

फाजिल्का: बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में आज एक तस्कर की गिरफ्तारी की गई जिसके पास से मादक पदार्थ के पैसे और सोना बरामद किया गया। 12 अप्रैल 2024 को बीएसएफ खुफिया विंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राहुल गांधी के करीबी पित्रोदा ने कांग्रेस को दिखाए तेवर : मोदी के सम्मान पर बोले- किसी को परेशानी है तो होती रहे

कहा- प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं, गुजराती होने के नाते दी शुभकामनाएं; राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर भी जताई असहमति नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी के करीबी माने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चरित्रवान नेतृत्व एवं जनसेवा के पक्षधर थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : अविनाश राय खन्ना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर खन्ना ने अर्पित की पुष्पांजलि होशियारपुर 26 सितंबर :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्षय में भाजपा गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
article-image
पंजाब

पंजाब के जिलों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पीसीए देगी विशेष सुविधाएः दीपक बाली

होशियारपुर में क्रिकेट व अन्य खेलों के लिए स्टेडियम विकसित करेगी पंजाब सरकारः डा. राज कुमार होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने अपने होशियारपुर दौरे के दौरान जिला...
Translate »
error: Content is protected !!