मैं विरोधियों की जड़ों में बैठूंगा : ‘एंटी-ड्रग’रैली में सीएम मान का विपक्ष पर तीखा हमला

by

मोगा : पंजाब में नशा सबसे बड़ी समस्या है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस बीच राज्य सरकार ने मोगा में अपने युद्ध नशे विरुद्ध कैंपेन को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम किया.जिसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत कई नेता शामिल हुए।

पंजाब के सीएम भगवंत मान तबीयत बिगड़ने के बाद से कल शाम से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे.लेकिन आज दोपहर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. जिसके बाद वो सीधे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे.इस दौरान सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब वो अस्पताल जाते हैं, तो विरोधी कहते हैं कि वो वैसे ही चला गया।

विपक्ष पर सीएम मान का बड़ा हमला  :  सीएम मान ने बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं से कहा कि वो उनकी जड़ों में बैठेंगे. उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के खिलाड़ी मशहूर होते थे, लेकिन इन्होंने पंजाब को नशे के टीके वाला बना दिया. उन्होंने बिना नाम लिए अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर भी हमला किया. सीएम ने कहा कि कचहरी से जमानत मिल सकती है, लेकिन ऊपर वाले से नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि जो अभी भी मूछों को ताव दे रहे हैं वो लोगों के कातिल हैं।

लोगों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई. उन्होंने लोगों से कहलवाया कि वे न खुद नशा करेंगे और न ही नशा तस्करी या सेवन को बढ़ावा देंगे, बल्कि अपने गांव, वार्ड और समाज से नशा खत्म करने के लिए काम करेंगे।

‘हर गांव में खेल के मैदान बनाएगी सरकार’

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार हर गांव में खेल के मैदान बनाएगी और खेल का सामान भी देगी.उन्होंने कहा कि जो युवा नशा छोड़ेंगे, उन्हें खेलों से जोड़ा जाएगा और रोजगार भी दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार 60 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है।

‘नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई’

उन्होंने लोगों से कहा कि गांव-गांव जाकर बताएं कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के समय पंजाब में नशा बढ़ा. उन्होंने कहा कि पहली बार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और लोगों से अपील की कि दूसरी पार्टियों को वोट न दें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब युद्ध नशा के विरुद्ध अभियान शुरू किया तो लोग जानकारी नहीं दे रहे थे. पब्लिक डर रही थी, लेकिन एक साल में जिस तरह से पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई की. नशा बेचने वालों के बंगलों पर बुलडोजर चला.बड़े लोगों को पकड़ा गया, जिनका नाम लेने से लोग डरते थे उन पर कार्रवाई की गई तब जाकर लोगों को विश्वास हुआ है।

हर वार्ड और गांव में कमेटियां बन रहीं’

उन्होंने कहा कि अब जनता सामने आ गई है और जनता का विश्वास सरकार और पुलिस पर बन गया है. केजरीवाल ने कहा कि हर वार्ड और गांव में कमेटियां बनाई जा रही हैं. इसमें लोगों को शामिल किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि कमेटियों से कहा गया है कि जो लोग नशा बेच रहे हैं उसकी जानकारी दें. उन्होंने कहा कि लोग डरते हैं कि जानकारी दी तो नशा तस्कर उन्हें मार देंगे. उन्होंने बताया कि विलेज डिफेंस कमेटी मेंबर के मोबाइल में ऐप डाउनलोड की जा रही है. उसी ऐप में लोग जानकारी देंगे।

यह जंग सरकार अकेले नहीं जीत सकती : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे राज्य सरकार के संकल्प को मजबूत करने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने अतीत में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को संरक्षण देने के लिए भाजपा, कांग्रेस और एसएडी (बादल) को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि यह जंग सिर्फ सरकार अकेले नहीं जीत सकती। हर गांव, हर घर को इसमें भाग लेना होगा।” उन्होंने ग्राम परिषद के सदस्यों से जागरूकता फैलाने और नशीले पदार्थों को बढ़ावा देने वालों का सामाजिक और राजनीतिक बहिष्कार करने का आग्रह किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चंडीगढ़ : कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पंजाब पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ,कांग्रेस पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में शामिल : मनीष तिवारी को भी स्थायी मेहमानों की लिस्ट में दी जगह

नई दिल्ली :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन कर दिया है,  कांग्रेस पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
Translate »
error: Content is protected !!