मैड संधू हत्याकांड पर कुल्हड़ पिज्जा कपल के सहज अरोड़ा का सरकार पर हमला

by

बोले- पंजाब में दिनदहाड़े हत्याएं चिंता का विषय; सोशल मीडिया पर किसी की मौत का जश्न मनाना भी शर्मनाक, ‘ढाई साल तक टॉर्चर हुआ तो पंजाब छोड़ना पड़ा’

जालंधर, 4 अक्तूबर: अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच वायरल ‘कुल्हड़ पिज्जा कपल’ के सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब सरकार और समाज के रवैये पर सवाल उठाए हैं। मैड संधू को 3 अक्तूबर की शाम अमृतसर के लोहारा रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है और आरोपियों की पहचान व हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

सहज बोले- ‘पंजाब को किसकी नजर लग गई?’

सहज अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि पंजाब में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को देखकर समझ नहीं आता कि राज्य को किसकी नजर लग गई है। उन्होंने कहा कि हर कुछ दिनों में गोली मारकर या अन्य तरीके से हत्या की खबर सामने आ रही है।

मैड संधू की हत्या पर दुख जताते हुए सहज ने कहा कि आम लोगों के बीच दिनदहाड़े गोली चलना सामान्य घटना नहीं बनना चाहिए। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की।

‘किसी की मौत पर जश्न मनाना शर्मनाक’

मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की ओर से की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भी सहज अरोड़ा ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसे ‘गंदगी साफ होना’ बताना और मौत का जश्न मनाना बेहद संवेदनहीन है। सहज के मुताबिक, मैड संधू एक इंसान थे और अपनी पहचान के साथ मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे।

मैड संधू सोशल मीडिया पर मेकअप, फैशन और जेंडर से जुड़े विषयों पर सक्रिय थे। उनकी हत्या के बाद पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

‘ढाई साल तक टॉर्चर हुआ, इसलिए पंजाब छोड़ना पड़ा’

सहज अरोड़ा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्हें भी पंजाब में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह पहले युवाओं को पंजाब में रहकर काम करने की सलाह देते थे और खुद नियमित रूप से टैक्स भरते थे।

सहज का आरोप है कि करीब ढाई साल तक उन्हें कथित तौर पर रंगदारी मांगने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां मिलती रहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक समय पुलिसकर्मियों द्वारा समझौता कराने के नाम पर पैसे तय कराने की कोशिश की गई। इन्हीं परिस्थितियों के चलते उन्होंने पंजाब छोड़ने का फैसला किया।

CM मान से सवाल- ‘सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?’

सहज अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब में लगातार हो रही हत्याओं की जिम्मेदारी आखिर किसकी है और पुलिस-प्रशासन क्या कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज घटना किसी और के साथ हुई है, कल किसी और के साथ हो सकती है। उनका कहना था कि समाज को हिंसा को बढ़ावा देने के बजाय इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए, क्योंकि हिंसा का माहौल बढ़ने पर कोई भी व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेगा।

मैड संधू हत्याकांड में पुलिस जांच तेज

पुलिस के अनुसार मैड संधू को शनिवार शाम करीब 6 बजे लोहारा रोड पर उस समय गोली मारी गई, जब वह कार धुलवाने के लिए वहां पहुंचे थे। दो बाइक सवार हमलावरों ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स 5 अगस्त से आर. सेटी में निःशुल्क होगा शुरू

होशियारपुर, 28 जुलाई :  जिला परिषद परिसर, सिविल लाइन्स, होशियारपुर में स्थित पी.एन.बी. आर. सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स 5 अगस्त 2023 से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का भव्य शुभारंभ…. 6 मार्च तक चलेगा आयोजन : DC जतिन लाल की श्रद्धालुओं से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील, व्यापक प्रबंध सुनिश्चित

रोहित जसवाल।  अम्ब (ऊना), 24 फरवरी. ऊना जिले के उपमंडल अम्ब स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ ऐतिहासिक होली मेले का...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों को दिया भरोसा : बजट सेशन के दौरान हल कर दी जाएंगी समस्याएं

चंडीगढ़ : पंजाब में काम करते मान भत्ते वर्करों, मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स फ्रंट के 13 सदस्यीय शिष्टमंडल की महत्वपूर्ण बैठक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई...
Translate »
error: Content is protected !!