दो श्रद्धालुओं की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल : मैड़ी मेले में स्नान करते समय पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आए 9 श्रद्धालू

by

अम्ब : हिमाचल प्रदेश के बाबा बड़वाग सिंह में मैड़ी मेले दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह 5 बजे चरण गंगा स्नान में कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से कुछ पत्थर गिर पड़े और इन पत्थरों की चपेट में 9 श्रद्धालू आ गए। जिसके चलते मौके पर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के इलावा बिभिन्न प्रदेशों से होली के पर्व पर हजारों श्रद्धालु यहां हर साल आते हैं। हादसे की सूचना पर ऊना उपायुक्त जतिन लाल घायल श्रद्धालुओं का हालचाल पूछने, अम्ब अस्पताल पहुंचे। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि सोमवार को थाना अंब के अंतर्गत मैड़ी मेला सेक्टर नंबर 5 चरण गंगा में करीब 4.45 बजे तड़के धौलीदार पवित्र झरने के स्थान पर पहाड़ से अचानक चार-पांच पत्थरों की स्लाइडिंग हुई। जिसकी चपेट में आने से मौके पर स्नान करते हुए कुल 9 श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। इनमें से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन लोग क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर हैं।
जो हादसे में मौत का शिकार हुए :
1. बिल्ला पुत्र केवल सिंह, 25 साल, निवासी रोड़ीकपूर जिला फरीदकोट।

2. बलबीर चन्द पुत्र वतना राम, उम्र 65 साल, निवासी फरीदपुर जिला जालंधर।

घायलों की सूची : 1. बलवीर सिंह पुत्र वाले राम, उम्र 60, निवासी निदाना डाकघर खेड़, जिला जींद, हरियाणा, रेफर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना

2. गोविंद पुत्र देव राज, उम्र 30, निवासी बरनाला

3. धर्मेंद्र सिंह पुत्र जसपाल सिंह, उम्र 40, निवासी सोल जिला तरनतारन

4. हरपाल सिंह पुत्र शेर सिंह, 45 साल, निवासी अमृतसर

5. बबलू पुत्र लाली, 17 साल, निवासी पिंड बराड़ अमृतसर

6. अंग्रेज सिंह पुत्र मंगल सिंह, उम्र 60, निवासी भराड़ तहसील अजनला जिला अमृतसर, रेफर आरएस ऊना

7. रघुबीर सिंह पुत्र बिल्लू सिंह, उम्र 30 साल, निवासी रोड़ी कपुरा जिला फरीदकोट, रेफर ऊना

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता बाजवा को नहीं किया जाए बेवजह परेशान : जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सख्ती से की जाए

चंडीगढ़ । पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और उसके पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को राज्य में कथित रूप से तस्करी...
article-image
पंजाब

नशा खरीदने के लिए पत्नी के बाल काटकर नशोड़ी पति ने बेचे

बठिंडा :  परसराम नगर में नशे के मामले को लेकर एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जिसमें एक नशेड़ी ने नशे की पूर्ति के लिए अपनी पत्नी के लंबे बाल ही काटकर बेच दिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा जैसी कुरीति की समाप्ति के लिए पारिवारिक मूल्यों की विरासत को संजोए रखना अनिवार्य: डॉ. डेज़ी ठाकुर

राज्य महिला आयोग ने घरेलू हिंसा पर किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ऊना – हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सौजन्य से आज बचत भवन ऊना में घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना जरूरतमंदों के जीवन में भर रही खुशियों के रंग · लाभार्थियों को विवाह पर मिल रही 51 हजार रुपए की सहायता

मंडी जिला में 122 पंजीकृत कामगारों को मिली 62 लाख 22 हजार रुपए की राशि जारी एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना जरूरतमंद...
Translate »
error: Content is protected !!