मैडिकल खोज के लिए मृतक गुरदेव चंद का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज पटियाला को भेजा

by

गढ़शंकर। मानवता की भलाई के लिए नई मेडिकल खोजों के मकसद से मृतक गुरदेव चंद पुत्र साधु राम निवासी पाहलेवाल की वसीयत के मुताबिक उनके परिवारिक मेंबरों मनप्रीत सिंह,अनूप सिंह, उषा रानी तथा हरमेश लाल उनका पार्थिव शरीर रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट के माध्यम से रिसर्च के लिए मेडिकल कॉलेज पटियाला के लिए भेजा गया। इस अवसर पर रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से डॉ तरसेम सिंह,रोटरी क्लब गढ़शंकर की ओर से मुकेश कपूर, सिविल हस्पताल गढ़शंकर के एसएमओ डॉक्टर रमन कुमार, मेडिकल अफसर डॉ जोगिंदर सिंह तथा समाजसेवी व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी के पीए चरणजीत सिंह चन्नी ने परिवार द्वारा किए इस महान कार्य के लिए परिवार का धन्यवाद किया। यहां यह बताने योग्य है कि 2018 में उन्होंने मरणोपरांत अपना शरीर दान करने की वसीयत की थी तथा गुरदेव चंद ने 2 दिन पहले ही परिवार को अपनी अंतिम इच्छा के अनुसार मृतक शरीर दान करने तथा एंबुलेंस के आगे फोटो समेत बैनर लगाने को कहा था। जो उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आज उनकी अंतिम इच्छा पूरी कर दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डल्लेवाल के खिलाफ बगावत से दो हिस्सों में बंटी BKU

नई दिल्ली: किसान आंदोलन 2.0 के चेहरे जगजीत सिंह डल्लेवाल को बड़ा झटका लगा है. पंजाब की सियासत और किसान राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय किसान यूनियन (एकता-सिद्धपुर) अब दो गुटों में...
article-image
पंजाब

आरटीए कार्यालय के दो कर्मचारी 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पठानकोट  :  पठानकोट स्थित रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जतिंदर कुमार और मुकेश को 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य...
article-image
पंजाब

तीयां का  त्योहार महुल्ला निवासियों के सहयोग से गांव सातनौर में गांव की डिस्पेंसरी में मनाया

गढ़शंकर, 8 अगस्त : गढ़शंकर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव सातनौर में सावन के महीने में मनाया जाने वाला तीयां का  त्योहार महुल्ला निवासियों के सहयोग से गांव की डिस्पेंसरी में मनाया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1949 में स्थापित ऐतिहासिक ‘लाजपत राय वाटर वर्क्स’ टाहलीवाल जलापूर्ति योजना बनेगी हेरिटेज म्यूजियम …ऐतिहासिक पंप हाउस और विंटेज मशीनरी का होगा पुनर्संरक्षण : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना 19 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र में सन 1949 में स्थापित ऐतिहासिक ‘लाजपत राय वाटर वर्क्स’ टाहलीवाल जलापूर्ति योजना को ‘वाटर सप्लाई हेरिटेज म्यूजियम’ के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!