मैरा कोट में सड़क निर्माण को 10 लाख, एक सप्ताह में नल लगाने के दिये निर्देश घुमारवीं की कोट ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित : राजेश धर्माणी ने सुनी जन समस्याएं

by
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 15 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कोट ग्राम पंचायत में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मैरा कोट गांव वासियों की मांग पर सड़क निर्माण, पुलिया तथा कल्वर्ट इत्यादि निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। अनुसूचित जाति बस्ती कोट के लिए सड़क निर्माण को दो लाख रूपये स्वीकृत किये। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए गांव वासियों में जमीन को लेकर सहमति हो जाने पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस दौरान कोट निवासी मनोरमा देवी ने मकान निर्माण का मामला उठाया, जिस बारे तकनीकी शिक्षा मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में कोट रठोआ वासियों ने पानी की समस्या का मामला उठाया जिस बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिये।
राजेश धर्माणी ने लवाणा बस्ती कोट के लिए एंबुलेंस सड़क निर्माण की मांग पर 8 लाख रूपये देने की घोषणा की। इसी बीच बल्ही ग्राम वासियों ने पुल निर्माण की मांग रखी जिस बारे उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये।
इस बीच लोगों ने राजस्व, जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं उठाई, जिस बारे विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 22 लाख रुपए से बनकर तैयार होगी गांव डुहका व लुन्ना के लिए संपर्क सड़कें : दोनों संपर्क मार्गो की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आधारशिला रखी

विधानसभा अध्यक्ष ने बैली पंचायत में रखी दो सम्पर्क मार्गों की आधारशिला चंबा ,10 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बैली में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह : जयराम ठाकुर

ऊना में आयोजित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए किया प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोले, हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार सदैव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारघर जाने की जरूरत नहीं : हस्ताक्षर सहित घर बैठे आनलाइन मिलेंगे दस्तावेज

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आम लोगों को आसानी से सुविधाएं देने के लिए कई सेवाओं को आनलाइन किया जा रहा है। कई तरह की सेवाओं के बीच अब जल्द ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारों के साथ नाइंसाफी करने के बाद बेशर्मी भरी बातें रही है सरकार – आईजीएमसी में भी कैंसर भी की दवाई नहीं देने वाले कर रहे हैं बड़ी-बड़ी बातें : जयराम ठाकुर

ओपन हार्ट सर्जरी के पेशेंट ऑपरेशन बेड से लौटाए जा रहे हैं और प्रदेश के मुखिया झूठ बोल रहे हैं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!