मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित : एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया

by

ऊना, 27 सितम्बर – भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मन्त्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना विकास खण्ड औद्योगिक संघ के सहयोग से सर्विस विल्डींग मैहतपुर में प्रधानमन्त्री नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राघव शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने बताया कि नेशनल अप्रिंटिसशिप मेले में विकास खण्ड ऊना की 19 औद्योगिक इकाईयों ने भाग लिया तथा एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया। उपायुक्त ने सभी औद्योगिक इकाईयों को अप्रिंटिसशिप योजना लागू करने का आहवान किया ताकि अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण अभियार्थियों को इनका लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान व मैहतपुर उद्योग अध्यक्ष चमन सिंह कपूर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर, विशाल चौधरी, परवेश शर्मा, शाम लाल कालिया, नीरज कुमारी व बीएस ढिल्लों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इस दौरान मेला संयोजक इंजीनियर पुनीत कुमार द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया तथा ऊना ब्लॉक औद्योगिक संघ की इकाईयों से प्रस्तुति के माध्यम से इस योजना को सफल बनाने के लिये आग्रह किया।
मेले में निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग सुन्दरनगर से रूपेन्द्र सिंह, सुमित शर्मा तथा नीरज कुमार शर्मा ने बतौर राज्य अप्रिंटिसशिप सलाहकार प्रतिनिधि भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की तरह हिमाचल में भी आपदा सरकार से जनता दुःखी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :. पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बहाने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली की तरह यहां भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कर रही राजनीति ,राजेश धर्माणी बोले-UCC हिमाचल के लिए ठीक नहीं

 रोहित जसवाल।बिलासपुर : यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए बोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 अप्रैल को जिला ऊना की सभी पंचायतों में होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकः डीसी राघव शर्मा

राघव शर्मा ने मनरेगा व 15वें वित्तायोग के तहत कार्य विभागीय शैल्फ में डलवाने को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना :   जिला ऊना की समस्त ग्राम पंचायतों में 8 अप्रैल 2022 को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा में क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू होने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

एएम नाथ।चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सरोल स्थित परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त...
Translate »
error: Content is protected !!