मैहला पुल से जालपा माता मंदिर  तक 21 से 24 सितंबर तक बंद रहेगा वाहनों का परिचालन : उपमंडल दंडाधिकारी  प्रियांशु खाती ने जारी किए आदेश

by
 इंटरलॉकिंग टाइलिंग का होगा कार्य
एएम नाथ। चंबा :   उपमंडल दंडाधिकारी चम्बा प्रियांशु खाती ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 सितंबर से 24 सितंबर तक मैहला पुल से जालपा माता मंदिर  तक जाने वाली सड़क में सभी प्रकार के हल्के वाहन तथा मोटरसाइकिल, स्कूटर आदि के परिचालन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी  किए हैं।
उपमंडल दंडाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मैहला पुल से जालपा माता मंदिर मैहला तक इंटरलॉकिंग टाइलिंग  कार्य को  शुरू करने के लिए खंड विकास अधिकारी द्वारा सूचित किए जाने एवं  इस मार्ग में हल्के तथा दो पहिए वाहनों के परिचालन को बंद करने के आग्रह पर जनहित में अधिसूचना जारी की गई है  ताकि इंटरलॉकिंग टाइलिंग का कार्य  बेहतर तरीके  से संपन्न किया जा सके।
हालांकि जारी अधिसूचना में  यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन  एवं आवश्यक आपूर्ति सेवाओं में तैनात वाहनों  के परिचालन की अनुमति रहेगी।
विनियम (रेगुलेशन) 21 सितंबर से प्रभावी होंगे तथा 24 सितंबर तक लागू रहेंगे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना संक्रमण रोकने में उपायुक्त राघव शर्मा ने जिलावासियों से मांगा सहयोग लंगर, भंडारे व सामूहिक भोज के आयोजन से पूर्व संबंधित एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य

ऊना – कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से इस वर्ष होली का पर्व सामूहिक रूप से न मनाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ एक फाइल को छोड़कर.. सभी पर साइन कर पाएंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल : सिंघवी ने यूं समझाईं कोर्ट की शर्तें

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत दे दी है. उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले की खींचतान का रिजल्ट पर असर पड़ा : कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

विधानसभा चुनाव में सोलन सीट पर BJP की हार की टीस अभी गई नहीं है। समीक्षा बैंठकों में यह टीस कहीं न कहीं देखने को जरूर मिल रही है। चुनाव से पहले की खींचतान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हॉस्टल में छात्र की मौत : बॉयज हॉस्टल-4 में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

पानीपत निवासी 22 वर्षीय चैतन्य सिंह की मौत, कारण स्पष्ट नहीं चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार रात बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के एक कमरे में 22...
Translate »
error: Content is protected !!