मोंरावाली में सात आठ हमलावरों ने सात आठ राऊड फायर किए दो दीवारों पर लगे, ईनोवा गाड़ी तोड़ डाली

by

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में देर रात साढ़े बारह वजे दो कारों में स्वार सात आठ युवकों ने जसविंदर सिंह की ईनोवा गाड़ी तोड़ डाली और दीवारों पर सात आठ राऊड गोलियां चलाई। पुलिस ने जसविंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज अपने कबजे में ले ली।
मोरांवाली के जसविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि चार वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव कोटला कलां में नशा छुड़ाओ केंद्र खोला था। जिसमें हरजीत सिंह भलवान निवासी गांव मानक जिला कपूरथला को उसके अभिवावकों ने नशा छुड़ाने के लिए भर्ती करवाया था। हरजीत सिंह भलवान ने कैंप में से बार बार भागने की कोशिश की तो हमने अपने कर्मचारियों के साथ उसे भागने नहीं दिया। करीव डेढ महीना पहले हरजीत सिंह भलवान आखिर केंद्र में से भागने में सफल हो गया। उसके तीन चार दिन बाद दोबारा केंद्र में आया कर्मचारियों से मारपीट कर घायल कर दिया व केंद्र में पड़ा समान तोड़ डाला और जाते समय कैंप में भर्ती 25 युवाओं को भी साथ भगा कर ले गया। जिसके बाद मेरे नशा छुड़ाओं केंद्र का लाईसैंस रद्द हो गया।
उकत घटना के बाद हरजीत सिंह भलवान मुझे फेसबुक व ब्टसएप पर धमकियां देता रहा और कल रात साढ़े बारह वजे मोरांवाली में मेरे घर के बाहर अज्ञात सात आठ युवकों के साथ आया बाहर खड़ी ईनोवा गाड़ी तोड़ डाली। जिसके बाद सात आठ फायर किए जिसमें से दो राऊड गोलियां दीवार में लगे। गोलियों की अवाज सुन कर हम उठे तो खिडक़ी से देखा और लोगो ने अपनी घरों की लाईटें चलाई तो हरजीत सिंह भलवान अपने साथियों सहित दोनों गाडिय़ों में भाग निकले। एसएचओ ईकबाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे घटना का जायजा लिया और जसविंदर सिंह के ब्यान पर हरजीत सिंह भलवान व सात आठ अज्ञात के खिलाफ धारा 307, 506, 427 भद 25-54-59 आर्मज एकट तहत मामला दर्ज कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर 7 शूटर्स को पंजाब सहित कई राज्यों में रेड कर किया गिरफ्तार

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : दिल्ली की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के तहत स्पेशल सेल ने पंजाब समेत कई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी अनुमान से पहले ही शुरू

एएम नाथ। शिमला : जबरदस्त गर्मी के बाद अब मैदानी इलाकों जहां आजकल सुहावनी ठंडी हवाओं की बयार बहनी शुरू हो गई है वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाकें की सर्दी पड़नी...
article-image
पंजाब

शहरी निकाय चुनावों के मद्देनज़र जिला में 16 व 17 मई को ड्राई डे घोषित

ऊना, 13 मई। जिला ऊना के शहरी निकाय क्षेत्रों में आगामी शहरी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से 16 तथा 17 मई को ड्राई डे घोषित...
article-image
पंजाब

बसपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ :  बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर उन्होंने पार्टी का दामन था. मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!