मोगा में फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर छापेमारी : छुड़ाए गए 60 युवकों इलाज करवा उनके परिवारों को सौंप दिया

by

मोगा। जिला प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को जिला मुख्यालय से 26 कमी दूर गांव बुट्टर में चल रहे फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर छापामारी की और यहां से करीब 60 युवकों को छुड़ाया।  केंद्र के संचालक पिछले गेट से फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शाम बजे से शुरू की गई छापामारी रात 11 बजे तक चली। छह घंटे की कार्रवाई के बाद केंद्र को भी सील कर दिया गया।

बिना लाइसेंस चलाया जा रहा था केंद्र :   बिना लाइसेंस चल रहे इस केंद्र में युवकों पर नशा छुड़ाने के नाम पर अत्याचार भी किया जाता था और उनसे मोटे पैसे लिए जा रहे थे। सेंटर संचालकों पर यहां तक गंभीर आरोप लगे हैं कि यहां पर मारपीट से चार युवकों की मौत भी हो चुकी है।  केंद्र में भर्ती वरिंदरपाल सिंह ने मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह से शिकायत की थी। डीसी के आदेश पर एडीसी हरकीरत कौर किट्टू ने डीएमसी डा. हरप्रीत गरचा के साथ छापामारी की। स्वास्थ्य विभाग ने छुड़ाए गए 60 युवकों इलाज करवा उनके परिवारों को सौंप दिया है।

नशा छुड़ाने के नाम पर लाठी-डंडों से पीटा जाता था :  छुड़ाए गए युवकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नशा छुड़ाने के नाम पर उन पर जमकर अत्याचार किया जाता था। मामूली बात पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा जाता था। विरोध करने वाले युवकों के प्राइवेट पार्ट के साथ ईंट बांधकर उन्हें पैदल चलाया जाता था। कई-कई सप्ताह तक परिवारों से भी नहीं मिलवाया जाता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिंदवाणी गुज्जरां में महिला की हत्या का मामला : हत्यारे न पकड़े तो सोमवार को शव को बंगा चौक में रखकर होगा रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 8 फरवरी: गत दिवस बीत क्षेत्र के महिंदवाणी गुज्जरां गांव में गोली मारकर हत्या की गई बुजुर्ग महिला रचना देवी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला के गांव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शूलिनी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र की आत्महत्या से हंगामा : सुसाइड नोट ने खड़े किए बड़े सवाल

हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां के एक पूर्व छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो...
article-image
पंजाब

26 जनवरी की किसान ट्रैकटर प्रेड में भारी संख्यां में शामिल होने के लिए किसान मजूदर दिल्ली जाएगे : भज्जल

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष लगातार धरना 42 वें दिन में गुरनाम सिंह डानसीवाल की अध्यक्षता में लगाया गया। इस दौरान सेवानिवृत शिगारा राम भज्जल, कुल हिंद किसान सभा, पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!