मोटर ड्राइविंग टेªनिंग में दाखिले के लिए 24 तक मांगे आवेदन

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 15 अक्तूबर। आईटीआई ऊना में सत्र 2024-25 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर टेªनिंग में दाखिले लेने के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना ने बताया कि अभ्यार्थी दाखिले के लिए निर्धारित प्रपत्र सामान्य श्रेणी के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये भुगतान करके संबंधित संस्थान से किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को 26 अक्तूबर प्रातः 10 बजे मूल प्रमाण पत्र सहित संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण की वार्षिक फीस 10,570 रुपये रहेगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष निर्धारित की है तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और लाइट मोटर व्हीकल का लाइसेंस होना अनिवार्य है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘गोली चलाकर मां की गोद में सो जाओगे तो’ CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

चंडीगढ़ :पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त तेवर सामने आया है. मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या और स्कूलों को मिल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद चंबा पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा :

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी बधाई, कहा, जिले में विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

युजवेंद्र चहल की मुश्किलें बढ़ी : एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने सार्वजनिक किए पर्सनल मैसेज

भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर खेल के मैदान से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में सड़क पर सिगरेट...
article-image
पंजाब

धार्मिक संगठनों के नेताओं ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

जांच के बाद कार्रवाई कर दी जाएगी: एसएचओ ईकबाल सिंह गढ़शंकर: धार्मिक संगठनों के नेताओं ने पंचायतों की जमीनों पर नजायज कबजे कर अपने डेरे बनाने के आरोप लगाते हुए पकड़े एक व्यक्ति को...
Translate »
error: Content is protected !!