मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत : ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 24 अप्रैल : गत 21 अप्रैल को सायं 9:30 बजे के करीब जसपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रसूलपर तथा बलविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.- 32-जे-9238 पर सवार होकर नवांशहर से रसूलपुर जा रहे थे। जब वह अपने गांव रसूलपुर से थोड़ा पीछे थे तो अंधेरा होने के कारण आंखों में लाइटों की रोशनी पड़ने से अचानक बलविंदर सिंह का मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रक नंबर आर.जे.-31-जीबी-1081 के पीछे टकरा गया। ट्रक के पीछे की लाइटें  नहीं जग रही थी और न ही कोई रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। इस हादसे में बलविंदर सिंह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया। जिससे उसको काफी चोटें आईं। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। गढ़शंकर पुलिस ने सुरेंद्र पाल सिंह पुत्र परस राम निवासी नवांशहर जिला शहीद भगत सिंह के बयानों पर कार्यवाही करते हुए ट्रक चालक मंगल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सेवी धनूर थाना केसरी सिंह पुरा जिला गंगानगर, राजस्थान के खिलाफ अपराधिक धारा 279, 304-ए, 427 तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

मास्टर मनदीप कुमार को सेवा निवृत्ति पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 28 अक्तूबर: मनदीप कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह बतौर सामाजिक शिक्षा अध्यापक सरकारी मिडल स्कूल हाजीपुर में तैनात थे। वह लंबी तथा बेदाग नौकरी पश्चात सेवा निवृत हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर एक संक्षिप्त...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना पंजाब ने 25 के विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक की 

गढ़शंकर, 7 फरवरी: ईवीएम के खिलाफ, नशे के खिलाफ और सरकार की अत्याचारी, जन-हत्याकारी नीतियों के खिलाफ अंबेडकर सेना ने 25 फरवरी को गढ़शंकर में एक विशेष बैठक में भाग लेने के लिए अंबेडकर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में खेतीबाड़ी विभाग द्वारा लेक्चर करवाया

माहिलपुर – स्थानीय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह के निर्देशानुसार कालेज के खेतीबाड़ी विभाग के इंचार्ज डॉ प्रतिभा चौहान की अगुवाई में विभाग के विद्यार्थियों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!