मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक : पालमपुर आयोजित होगा जिला स्तरीय ईट राईट मिलेट्स मेला

by
धर्मशाला, 02 जनवरी :   पौष्टिक आहार विशेषतौर पर मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा इस के लिए जिला स्तरीय ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा पुलिस में 31 जनवरी को किया जाएगा। मेले की तैयारियों को मंगलवार को डीसी कार्यालय के सभागार में एडीसी सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किए जा रहे ईट राइट मिलेट्स मेले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
मिलेट्स उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी:
मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा मिलेट्स के उत्पादों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिलेट्स उत्पादों पर आधारित शैफ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मिलेट्स या मोटा अनाज को सुपर फूड कह सकते हैं। इसमें खास सेहतमंद गुण होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज के अंतर्गत आठ फसलें शामिल हैं। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटा अनाज की फसल कहा जाता है। इस मेले का खास आकर्षण यहां लगने वाले हेल्दी फूड के स्टाल रहेंगे। इसके अलावा हिमालय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के हैल्थ फूड प्रोडक्टस का स्टाल भी लगाए जाएंगे।
फूड साईंस क्विज, फूड एक्सपर्ट टाॅक
मेले में फूड साईंस क्विज, फूड एक्सपर्ट टाॅक का आयोजन भी किया जाएगा। फूड साईंस क्विज में विभिन्न स्कूलों के छात्रों की टीमें भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त तम्बोला तथा लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी।
इस अवसर पर सीएमओ डा सुशील शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर राहुल कटोच, फूड सेक्फी आफिसर सविता ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा विभाग सुधीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल ने किया मेले का विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा –   उपमंडल मुख्यालय डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ उपायुक्त व अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा मुकेश रेपसवाल ने किया। केंद्रीय तिबती विद्यालय के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 श्रेणियों में बांटे हिमाचल के सभी 135 थाने…. जानें- किन थानों को मिलता है ए प्लस कैटगरी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है. जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतरराज्यीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

93वां संशोधन लागू करवाने के लिए ओबीसी कल्याण मंडल सीएम से मिला

एएम नाथ। धर्मशाला। ओबीसी कल्याण मंडल हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से धर्मशाला में मिला। इस दौरान आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा भी वहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट में आज बागी विधायकों के मामले की सुनवाई टली, अब 18 मार्च को लगा केस

एएम नाथ। शिमला :   सुप्रीम कोर्ट ने आज बागी विधायकों के मामले की सुनवाई टल गई। अब मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में18 मार्च को होगी। जानकारी के अनुसार आज मामले की सुनवाई के...
Translate »
error: Content is protected !!