मोदी की गारंटी और कांग्रेस की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता : जयराम ठाकुर 

by
आगामी लोकसभा चुनावों में ग्रामीणों के आशीर्वाद से भाजपा प्रचंड जीत का परचम लहराएगी
एएम नाथ। मंडी :   सराज भाजपा मंडल द्वारा बाखली और सरोआ में “गांव चलो अभियान” के तहत आयोजित कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाग लिया।
वे यहां शक्ति वंदन अभियान में भी शामिल हुए। इस मौके उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इन अभियानों की सफलता के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आज ग्रामीणों का जीवन सरल हुआ है। निश्चित तौर पर आगामी लोकसभा चुनावों में ग्रामीणों के आशीर्वाद से भाजपा प्रचंड जीत का परचम लहराएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की सेवा का मौका मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव के लिए गांव गांव संपर्क शुरू कर दें और केंद्र सरकार की योजनाओं को उन्हें बताएं और राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर कर जनता को इनकी झूठी गारंटियों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इनके नेताओं ने कैसे जनता के साथ झूठ बोला और कैसे इनके झूठ बोलने वाले नेता राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार गए इस बारे भी चर्चा करें। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ़ मोदी की गारंटी ही विकास का एकमात्र परिचय है। इस मौके जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य एवम शक्ति वंदन अभियान से प्रियंता शर्मा, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर, अखिलेश कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन व शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन)  : सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने आज थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO बलदेव कुमार से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सुरक्षा एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में रेड इंडस्ट्री की स्थापना पर रोक : केवल ग्रीन तथा ऑरेंज सूची में शामिल उद्योग ही होंगे स्थापित

शिमला :   हरोली का पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषण मुक्त होगा। प्रदेश सरकार ने पंडोगा व इसके आसपास के इलाकों को प्रदूषण मुक्त रखने के मकसद से इस औद्योगिक क्षेत्र में रेड इंडस्ट्री की स्थापना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी को बदनाम करने के जगह-जगह लगा दिए आपत्तिजनक पोस्टर

हरोली । हरोली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रही खींचतान सड़कों पर आ गई है। पति ने पत्नी को बदनाम करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा दिए जिससे आहत होकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान आय वृद्धि पर फोकस, मिशन हॉर्टिकल्चर की जिला कार्ययोजना को मंजूरी

एएम नाथ।  कुल्लू, 8 जनवरी : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रविश की अध्यक्षता में जिला कुल्लू में ‘एकीकृत बागवानी विकास मिशन (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर) के अंतर्गत वर्ष 2026–27 की जिला वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!