मोदी के जन्मदिन पर जयराम ठाकुर ने किए हवन, रक्तदान और पौधारोपण : पंचायत चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा, विधानसभा चुनाव में हिसाब लेने का किया दावा – जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। नाहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाहन और श्री रेणुका जी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रेरणास्रोत है।   
नाहन के काली स्थान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। इसके बाद ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हिंदू आश्रम में आयोजित रक्तदान शिविर में जयराम ठाकुर ने भाग लिया। श्री रेणुका जी में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास, आत्मनिर्भरता, तकनीक, जनकल्याण और डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में अनेक पहल हुई हैं। उन्होंने जनधन योजना, आधार, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, स्वास्थ्य, विनिर्माण और डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी निरंतर काम हुआ है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने उत्पादन और नवाचार को बढ़ावा दिया है।
———————-
पंचायती राज चुनाव में देरी को लेकर जयराम ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

श्री रेणुका जी। जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत का नेतृत्व करना बड़ी जिम्मेदारी है और जनप्रतिनिधियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से जनता की सेवा करनी चाहिए।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर करवाने में आनाकानी की। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी थी, लेकिन चुनाव टालने के प्रयास किए गए और भाजपा को इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय तक जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि गांव की पंचायत लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है और चुनाव में देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि अब निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की सेवा की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के कार्यकाल का हिसाब जनता के बीच रखेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी निशाना साधा।
————————
‘पंचायत चुनाव की तरह विधानसभा में भी कांग्रेस साफ होगी’: जयराम

श्री रेणुका जी में आयोजित कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यकाल और चुनावी वादों का हिसाब रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जो कमी रह गई थी, उसे पूरा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता समर्पण के साथ काम करेंगे। जयराम ठाकुर ने पंचायती राज चुनावों का हवाला देते हुए दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को जनता के बीच जवाब देना होगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, श्री रेणुका जी के विधायक नारायण सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

40 लाख से चौड़ी होगी चायली खुर्द सड़क – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर के साथ सट्टी ग्राम पंचायत चायली में 40 लाख रुपए की लागत से चौड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सुशासन और सशक्त विपक्ष का नया अध्याय : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायकों की विशेष कार्यशाला संपन्न, नेता प्रतिपक्ष हिमाचल जयराम ठाकुर ने दिया प्रशिक्षण कहा, ​अनुभव, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जनता की आवाज बनेंगे भाजपा के 29 विधायक एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी भयानक आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

प्रयागराज – महाकुंभ में एक बार इस बार आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर आठ में लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। जानकारी के...
Translate »
error: Content is protected !!