मोदी ने देश में पहली बार परफॉरमेंस बेस्ड राजनीति की शुरुआत की : देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

by
कांग्रेस पार्टी में अब हिमाचल के नेता स्व. वीरभद्र सिंह के लिए भाव नहीं
भाजपा सरकार और मोदी सरकार की योजनाओं से कोई अछूता नहीं
दुनिया का बड़ा से बड़ा नेता मोदी की तरफ़ खींचता चला जाता है, यह भारत की ताक़त है
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं। आज के पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब चुनाव भी नहीं हुए हैं और दुनिया भर के देशों ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आमंत्रित किया है। यह भरोसा नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों का परिणाम हैं। उनके द्वारा शुरू की गई नई परफ़ॉर्मेंस बेस्ड राजनीतिक के कारण ही आज उन पर देश दुनिया के लोग भरोसा करते हैं। उन्होंने रोहड़ू में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा कि रोहड़ू वाले भी इस राष्ट्र निर्माण के इस समर्पण में अपना पूरा सहयोग दें क्योंकि जिस नेता के नाम पर आप लोग कांग्रेस के साथ खड़े रहे, उस नेता के प्रति अब कांग्रेस में भाव नहीं हैं। यह साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है। अपनी सरकार में कांग्रेस को हिमाचल में स्थापित करने वाले नेता को भी दो गज़ ज़मीन नहीं मिली। उन्होंने रोहड़ूवासियों से निवेदन किया कि सुरेश कश्यप को इस बार रोहड़ू से ऐतिहासिक बढ़त दिलाने में सहयोग करें।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय कांग्रेस में कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। जिसे कहो वही दूसरे का नाम आगे बढ़ाकर पीछे हट जा रहा है। जिसे चुनाव लड़ने के लिए बाध्य किया, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर वायरल कर रहा है। इसका कारण यह है कि हर किसी को अपनी करारी हार साफ़ दिख रही है। इस सरकार में न विधायक सुखी है और न मंत्री और जनता खुश है लेकिन कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुख की सरकार चलाने का दावा करते हैं। यह सरकार बहुमत से गिर चुकी है, व अब जनता की नज़र में भी गिर गई है। बजट पारित करने के लिए विपक्ष के विधायकों को निलंबित किया गया। हिमाचल में विकास के अलावा सारे काम हो रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही है। आपदा में कांग्रेस की चिट्ठी लाने वाले को ही राहत राशि मिली। जो कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में नहीं हैं उन्हें एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आपदा से रोहड़ू में नुक़सान हुआ। सरकार राहत नहीं दे पाई है। जहां भी जन-धन की क्षति हुई वहां मैं निजी तौर पर भी गया। बाग, घर, पशुशाला सबका नुक़सान हुआ लेकिन राहत नहीं मिल पाई। झूठ बोलकर देवभूमि के लोगों से साथ जो छल किया है, वह पाप है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है। आज तक सरकार प्रदेश को आगे ले जाने के लिए काम करती थी यह पहली सरकार है जो प्रदेश को पीछे ले जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने यह बातें रोहड़ू मंडल में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही। इस मौक़े पर उनके साथ शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप, चौपाल विधायक बलवीर वर्मा, भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महासू ज़िलाध्यक्ष अरुण फ़ाल्टा, रोहड़ू विधान सभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी शशिबाला, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर 25 लोगों ने पार्टी का दामन थामा। नेता प्रतिपक्ष ने सभी को पटका पहना कर स्वागत किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल  के लिए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 2 सितंबर : उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि  ज़िला मुख्यालय के समीप  निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जे.पी.नड्डा से भेंट : राज्य के विकास एवं उन्नति में उनसे सहयोग का किया आग्रह

नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेदोली क़ृषि सहकारी सभा (ऊना) में करीब पांच करोड़ का गवन : सोसाइटी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज़

एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गाँव बेदोली में कृषि सहकारी सभा में 5 करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय पकड़ में आया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता...
Translate »
error: Content is protected !!