मोदी सरकार अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता रद्द करे : भज्जल

by

दिल्ली के विद्यार्थियों पर पुलिस दमन की कड़े शब्दों में निंदा

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा की ओर से शहीद भगत सिंह स्मारक, गढ़शंकर में सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए और डाकघर के सामने मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।
कुल हिंद किसान सभा  के प्रांतीय सचिव कॉमरेड गुरनेक सिंह भज्जल तथा किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका सरकार के साथ किए गए फ्री ट्रेड समझौते से पहले ही कर्ज़ के बोझ तले दबे किसान और अधिक कर्ज़ में फंस जाएंगे। डेयरी, मछली और मुर्गी पालन से जुड़े किसान भी इस समझौते से बर्बाद हो जाएंगे। विद्यार्थियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के बर्बर और फासीवादी रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस अवसर पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष कॉमरेड अच्छर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग एक्ट के तहत किसानों की ज़मीनें छीनने की योजनाएँ बनाई जा रही हैं, जिसके खिलाफ पंजाब के किसान जोरदार संघर्ष करेंगे।
इस अवसर कुलविंदर संघा, प्रेम सिंह, रविंदर नीटा, मोहन लाल, बलवंत राय, सिगारा राम, हंस राज, कश्मीर सिंह, गिरधारी लाल, गुरचरण सिंह और जुझार सिंह उपस्थित रहे। मंच का संचालन कॉमरेड हरभजन सिंह अटवाल ने किया तथा आए हुए साथियों का धन्यवाद सतनाम सिंह ढिल्लों ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

त्रासदी से 25 वर्ष पीछे चला गया सराज, राहत कार्यों में तेजी लाए सरकार : जयराम ठाकुर

 पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा- 27 वर्षों तक मैंने और सराज के लोगों ने मिलकर पहुंचाया था मुकाम पर सरकार को चेताया, अभी कुछ कह नहीं रहा, लेकिन जिस तरह से काम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS संजीव हंस की गुप्त सपत्तियां उजागर : पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड और हिमाचल प्रदेश के कसौली में विला

ऊर्जा विभाग बिहार के पूर्व प्रधान सचिव संजीव हंस ने काली कमाई खपाने और छिपाने के लिए बेनामी संपत्तियां भी खरीद रखी हैं। बेनामी संपत्ति के तौर पर पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार महंगाई को नकेल डालें, खानपान की वस्तुएं लगाया जीएसटी खत्म किया जाए : मट्टू

गढ़शंकर: 14 सितम्बर : सीपीआई (एम) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर भमियां (सलाहपुर), पाहलेवाल, गढ़शंकर वार्ड नंबर 5 में विशेष बैठक संपन्न हुई। जिसमें सीपीआईएम नेता दलबारा सिंह, जगदेव सिंह राणा तथा गुरमेल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई 20 जनवरी तक

नई दिल्ली  : दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहली बार एक साथ कोर्ट में पेश किए गए हैं।दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप के राज्यसभा...
Translate »
error: Content is protected !!