मोदी सरकार की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों से दुखी लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे: सांसद तिवारी

by
सांसद मनीष तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक; आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय की
अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । नवांशहर, 14 मार्च : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक पूर्व विधायक अंगद सिंह के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जनहित में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लोगों में ले जाने और केंद्र की भाजपा अगुवाई वाली मोदी सरकार के झूठे दावों और वादों की पोल खोलने हेतु वर्करों की जिम्मेदारियां तय की।
सांसद ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों से दुखी लोग कांग्रेस की ओर उम्मीदों की नजर से देख रहे हैं व हमारी जिम्मेदारी बनती है कि देश को बचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंच करें। सांसद ने कहा कि कांग्रेस मात्र दावे नहीं करते, बल्कि वादों को पूरा करने की गारंटी देती है।
इस दिशा में, केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब परिवार की एक महिला के सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी; केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा; आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्करों के मासिक वेतन केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा; हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए एक कानून सहायक की नियुक्ति की जाएगी व जिला मुख्यालय में कामकाजी महिलाओं के लिए कम-से-कम एक होस्टल बनाया जाएगा और देशभर में इन होस्टलों की संख्या दोगुनी की जाएगी। उन्होंने मनरेगा स्कीम के तहत साल के 365 दिन रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ दिहाड़ी की दर में बढ़ोतरी करने का वायदा भी दोहराया।
सांसद ने किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए किसान हरियाणा की सीमाओं पर संघर्ष कर रहे हैं। इसी तरह किसान महापंचायत के जरिए भी किसान अगली रणनीति तय कर रहे हैं और उन्हें यह कदम उठाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने मजबूर किया है। यहां तक कि दिल्ली जाते वक्त कई किसानों को रास्ते में रोका भी गया है। कांग्रेस ने पहले भी संसद से लेकर सड़क तक किसानों के हक में आवाज उठाई है और उठाती रहेगी।
इससे पहले उन्होंने गांव बेगमपुर में जनसभा को भी संबोधित किया। सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और जनहित में उनका प्रयास हमेशा जारी रहेगा।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व विधायक अंगद सिंह, जिला कांग्रेस प्रधान अजय मंगूपुर, ब्लॉक प्रधान रोहित चोपड़ा, जोगिंदर सिंह भगोरा, सचिन दीवान, अमरजीत बिट्टा, बलविंदर सिंह भूमला, महेंद्र पाल एमसी, ओंकार सिंह चेयरमैन एससी सेल, रमन खोसला, मनदीप थांदी, राजा सभरवाल, प्रवीण भाटिया, बिट्टू बजाज, केवल सिंह खटकड़ सहित नवांशहर और राहों के सभी पार्षद मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 लड़कियों से लाखों के ठगी क्र चूका और जाल में फंसा क कई के साथ शारीरिक संबंध बनाए : कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया

जालंधर  : खुद को कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह आरोपी अब तक शादी का झांसा देकर...
article-image
पंजाब

बीत ईलाके में बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ पावरकाम के सब आफिस बीनेवाल में रोष धरना लगाया

बिजली कट लगते ही बीत ईलाके में पीने के पानी का संकट गहराया पहले पैटर्न पर 24 घंटे बिजली देने की मांग भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर में पड़ते बीत क्षेत्र में लग रहे बिजली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने ग्राम पंचायत चुनावों के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा

ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ पांच गांवों का किया दौरा होशियारपुर, 5 अक्टूबर:  ग्राम पंचायत चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल...
article-image
पंजाब

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को दी शिकायत : खैरा ने कहा सीएम की माता इस तरह की जमीन किसी करीबी से गिफ्ट कैसे ले सकती

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता को उनकी बुआ की तरफ से दी गई जमीन को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!