मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अब पंजाबियों के द्वार तक : राजेश बाघा

by

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

नवांशहर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की ओर से ज़िला प्रधान राजविंदर लक्की की अगुवाई में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन, पंजाब अनुसूचित जाति आयोग, श्री राजेश बाघा ने शिरकत की और सभी कार्यकर्ताओं सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धा पूर्वक नमन किया।

राजेश बाघा ने इस अवसर पर कहा कि मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अब सीधे पंजाबियों के दरवाज़े तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर गाँव, हर गली तक जाकर आम लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं ताकि ज़रूरतमंदों को इनका लाभ मिल सके।

इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवांशहर में एक Professional Meet का आयोजन भी किया गया, जिसमें मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को साझा किया गया। इस मीटिंग में श्री राजेश बाघा विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्पीकर ने MLA शीतल अंगुराल का इस्तीफा कर लिया मंजूर : शीतल ने एक ई-मेल और पत्र स्पीकर संधवा को लिखकर इस्तीफा वापस लेने की बात कर चुके थे

जालंधर :  जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल उपचुनाव का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं लिहाजा उन्होंने स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने के लिए ई-मेल व पत्र भेजा है लेकिन स्पीकर ने शीतल अंगुराल...
article-image
पंजाब

दुनिया को अलविदा कह चुके अपनों को याद में हर वर्ष खूनदान कैंप लगाने चाहिए और पिता की शादी की एनीवर्सरी पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने  चाहिए – डा. अजय बग्गा

सवेरा द्वारा वर्ष 2024 दौरान राष्टीय एकता के लिए नई किस्म की खूनदान मुहिंम शुरू की जा रही, हर महीने पांच ब्यक्ति पंजाब से दूसरे प्रदेशों में जाएगें खूनदान करने गढ़शंकर : अस्पतालों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में डबल मर्डर : चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली : दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान दो हथियारबंद...
Translate »
error: Content is protected !!