मोबाइल चलाने से रोका : नाराज हुई 11 वर्षीय बच्ची, लगाया फंदा

by

मंडी में 11 वर्षीय बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन चलाने को लेकर मां और नानी की ओर से डांट पड़ने के बाद बच्ची अपने कमरे में चली गई थी। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में पाया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बच्ची मोबाइल फोन का लगातार इस्तेमाल कर रही थी। इस पर उसकी मां और नानी ने उसे मोबाइल अधिक चलाने को लेकर समझाया और फोन अपने पास रख लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं रात का खाना तैयार करने के लिए रसोई में चली गईं।
कुछ देर बाद जब भोजन तैयार हुआ तो परिजनों ने बच्ची को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो बच्ची की हालत गंभीर थी। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा साहिब के गेट पर फायरिंग : बाबा अमरजीत सिंह और अकाली कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

दो राउंड गोलियां चलाकर धमकी भरी चिट्ठी फेंकी; अकाली दल-बादल और भाजपा के खिलाफ भी लिखे शब्द, एसएसपी की निगरानी में जांच जगराओं, 27 अक्टूबर। लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र के गांव गगड़ा स्थित...
article-image
पंजाब

महिला का अधजला शव मिलने से दहशत

लुधियाना :  नूरवाला रोड ढिल्लों ग्राउंड में एक महिला का अधजला शव मिलने से दहशत मच गई। महिला की आयु लगभग 40 वर्ष थी। थाना बस्ती के एएसआई हरचरण सिंह ने बताया कि कंट्रोल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 IAS अधिकारियों के हिमाचल सरकार ने किए ट्रांसफर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ IAS अधिकारी ए....
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टरों के चालान करके 40,000 रुपये जुर्माना वसूला : अवैध खनन पर हरोली पुलिस ने सख्त कार्रवाई

हरोली :  हरोली पुलिस  ने सोमवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर  ने स्वां नदी में छापेमारी की तो मौके पर नदी के आसपास खनन करते 14 ट्रैक्टर मिले। पुलिस के पहुंचने...
Translate »
error: Content is protected !!