मोबाइल फोन झपट्टा मारकर भागने वालों पर केस दर्ज

by

होशियारपुर : मोबाइल फोन छीन फरार हुए दो स्कूटर सवार झपटमारों के खिलाफ थाना माडल टाउन की पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में लोकेश चोबे निवासी गली नंबर सात गौतम नगर ने बताया कि झपटमारों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि पुलिस के डर का उनके मन से भय जैसे समाप्त ही होकर रह गया है। झपटमार दिन दिहाड़े भीड़भाड़ इलाके में भी बेखौफ अपना काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार बाद दोपहर तीन बजे अपनी भाभी ममता चौबे पत्नी प्युश चौबे निवासी जैपुरीआसन राईल जीरकपुर उनसे मिलने होशियारपुर आई थी के साथ प्रभात चौक में खड़े किसी का इंतजार कर रहे थे कि उसी समय उसे किसी का फोन आया तो वह अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे कि उसी समय जालंधर रोड की तरफ से एक स्कूटर नंबर पीबी-07बीएल-1478 पर सवार दो युवक चले आ रहे थे जिन्होंने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन झपट लिया और वह जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक की तरफ फरार हो गए। अपने ही तरीके से की छानबीन से पता चला कि झपटमार आरोपितों के नाम राजवीर सिंह निवासी पंडोरी रुकमान थाना बुल्लोवाल और उसका साथी हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा निवासी गांव ढक्कोवाल थाना मेहटियाना है। पुलिस ने लोकेश के बयान पर दोनों आरोपित झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 सीटर निजी जेट विमान होगा शामिल : पायलट को सरकार की ओर से चार लाख रुपये मासिक वेतन और अन्य लाभ दिए जाएंगे

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के लिए हवाई सेवाओं के बेड़े में जल्द ही एक 10 सीटर निजी जेट विमान शामिल होगा। सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से एयर चार्टर सेवा प्रदाताओं से...
article-image
पंजाब

5 किलो से ज्यादा हेरोइन पुलिस ने की जब्त : 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 14 जून । अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले की जांच के दौरान स्थापित अग्रिम और पश्चवर्ती कड़ियों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-49D में ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी झाड़ियां में लगी आग, बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू……. पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ के सेक्टर-49D स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाउस...
article-image
पंजाब

131वें संविधान संशोधन बिल का शिरोमणि अकाली दल ने विरोध किया; कोर कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई

चंडीगढ़ : संसद के आने वाले विंटर सेशन में चंडीगढ़ को लेकर 131वें संविधान संशोधन बिल को लेकर पंजाब में राजनीतिक हंगामा मच गया है। शिरोमणि अकाली दल ने इसका कड़ा विरोध किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!