मोरांवाली में हुए तीन युवकों के मर्डर का मामला : 11 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मृतक मनी की मां ने पुलिस को बारदात के बारे में क्या बताया और किस किस के खिलाफ हुया मामला दर्ज.. .. .. जानिए

by
गढ़शंकर । गांव मोरांवाली मे हुए हत्याकांड में गढ़शंकर पुलिस ने मृतक मनप्रीत सिंह मनी की माता के ब्यानों पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उसके पिता सहित 11 लोगो के खिलाफ ममला दर्ज कर लिया है। इस मामले में करीव आधा दर्जन को पुलिस ने राऊंडअप किया हुया है और दो का ईलाज पुलिस कस्टडी में करवाया जा रहा है।
गढ़शंकर पुलिस को मृतक मनप्रीत सिंह उर्फ मनी की माता जसवीर कौर ने पुलिस को ब्यान दिए में कहा कि वह कल करीव साढ़े गयारह वजे अपनी हवेली में सफाई कर रही थी। इस समय मेरा बेटा मनप्रीत सिंह उर्फ मनी (30 वर्ष)और उसके दोस्त गुरशरन सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह(19 वर्ष) निवासी मुहल्ला तुंगल गेट, बार्ड नंबर 8, बंगा, जिला शहीद भगत सिंह नगर और गुरसुखत्यार सिंह पुत्र सुख्खा पुत्र जगतार सिंह(20 वर्ष) निवासी मोरांवाली बैठे बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हैरियर गाड़ी में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र दलजीत सिंह निवासी मोरांवाली खंडा लेकर लेकर और उसके साथ उसके दोस्त दीपकप्रीत सिंह उर्फ दीपक पुत्र सरवण सिंह निवासी खुयासपुर निवासी गोइंदवाल, जिला तरनतारन कृपाण के साथ, बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र सङ्क्षरद्र सिंह निवासी मोरांवाली दातर के साथ,गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा उर्फ डोकल पुत्र जसवीर सिंह निवासी मोरावाली कृपाण लेकर आए और गाड़ी की अवाज सुनकर मेरा बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ मनी ने बाहर निकल कर देखा तो गुरपीत सिंह उर्फ गोपी ने ललकारा मारा और कि तुम हमारे नशा मुक्ति सैंटर बारे में बोलता और कहता नशा मुक्ति सैंटर बंद करवाना चाहता है आपको सबक सिखाना है। इसी बीच गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने खंडे के साथ मेरे बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के सिर पर हमला कर दिया और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उके दोस्तों ने मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के दोस्त गुरसुखत्यार सिंह उर्फ सुख्खा से मारपीट करनी शुरू कर दी।
मनप्रीत सिंह उर्फ मनी व उसके दोस्तों ने भागने की कोशिश की तो गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के पिता दलजीत सिंह दातर लेकर और उसके साथ नशा मुक्ति सैंटर के लडक़े इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदू भलवान पुत्र जसवंत सिंह निवासी पद्दी सुरा सिंह, टकुआ लेकर, प्रभ निवासी पल्लियां, जिला एबीएस नगर, दातर लेकर, बब्बू निवासी बसियाला दातर लेकर, गौरव उर्फ भागा निवासी चक्कोवाल ब्राहमणां, निवासी चब्बेवाल कृपाण लेकर ,दविंद्र भलवान  उर्फ एमडी निवासी बुल्लोवाल, जिला होशियापुर टकुआ लेकर,  जस्सी निवासी भोगपुर कुपाण लेकर व अन्य अज्ञात युवक हाथो में कृपाणों, टकुए, दातर, खंडे तथा बेसवाल आदि  लेकर वहां पहुंच गए। मेरे देखते हुए गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के पिता दलजीत सिंह ने दातर के साथ व गुरविंदर सिंह उफ गिंदा ने कृपाण के साथ बलजिंदर ङ्क्षह उर्फ बिल्ला ने दातर के साथ गुरशरन सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह के सिर व कानों पर हमला कर दिया। जिसके चलते गुरशरन सिंह जमीन पर गिर पड़ा।
इसके ईलावा दीपकप्रीत सिंह उर्फ दीपक ने कृपाण के साथ , इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदू भलवान ने टकुओं के साथ, प्रभ निवासी पल्लियां ने दातर के साथ, बब्बू निवासी बसियाला ने दातर के साथ, दविंद्र भलवान  उफ्र एमडी निवासी बुल्लोवाल ने ट$कुओं के साथ गुरसुखत्रूार सिंह उर्फ सुख्खा  पुत्र जगतार सिंह के माथे, वायं कान, मूंह, नाक, सिर पर हमला कर किया तो वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उसके अज्ञात साथियों ने मेरे बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ मनी व उसके दोस्तों के नीचे गिरे होने पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस पर मैने शोर मचाया तो परमिंदर सिंह उर्फ पिंदर पुत्र कुलदीप सिंहव तरनजीत सिंह उर्र्फ तरनी पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मोरांवाली व अन्य गांव वासी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उसका पिता दलजीत सिंह आपने साथियों सहित हैरियर गाड़ी छोड़ फरार हो गए।
मेरे बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ मनी व उसके दोनों दोस्तों गुरशरन सिंह व गुरसुखत्यार सिंह उर्ऊ सुख्खा को सिवल अस्पताल गढ़शंकर वहां पर डकटरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। गढ़शंकर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र दलजीत सिंह निवासी मोरांवाली, दीपकप्रीत सिंह उर्फ दीपक पुत्र सरवण सिंह निवासी खुयासपुर निवासी गोइंदवाल, जिला तरनतारन , बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र सुङ्क्षरद्र सिंह निवासी मोरांवाली ,गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा उर्फ डोकल पुत्र जसवीर सिंह निवासी मोरावाली,  दलजीत सिंह निवासी मोरांवाली, इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदू भलवान पुत्र जसवंत सिंह निवासी पद्दी सुरा सिंह,  प्रभ निवासी पल्लियां, जिला एबीएस नगर, बब्बू निवासी बसियाला, गौरव उर्फ भागा निवासी चक्कोवाल,दविंद्र भलवान  उर्फ एमडी निवासी बुल्लोवाल, जिला होशियापुर तथा  जस्सी निवासी भोगपुर व अज्ञात के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने धारा 103(1), 324 (4), 333, 3 (5) बीएनएस तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

—

                                      With Regards,
Ajaib Singh Boparai
Journalist
Garhshankar(Hoshiarpur)
93161-30112
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड: धरने में पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह : 5 नवंबर को सीएम आवास घेरने का ऐलान

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी प्रदर्शन में हुए शामिल; कल पंजाबभर में विधायकों के आवासों का घेराव करेंगे प्रदर्शनकारी एएम नाथ। मानसा। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में चल रहे धरने...
article-image
पंजाब

कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी, पंजाब व लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय, वह अंदरूनी सत्ता संघर्ष में लगी : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है और पंजाब और उसके लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय, वह अंदरूनी सत्ता...
article-image
पंजाब

नगर निगम और परिषदों के लिए मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया शुरू : 23 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकेंगे नए वोटर्स

चंडीगढ़ :  पंजाब में होने वाले 9 नगर निगमों बरनाला, बठिंडा, अबोहर, बटाला, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, एस.ए.एस. नगर और पठानकोट  तथा 104 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के आम एवं उपचुनाव-2026 के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग...
article-image
पंजाब

12 किलो हेरोइन बरामद : तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

अमृतसर। जिला देहात पुलिस के थाना घरींडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!