मोहाली : 153 असला लाइसेंस किए रद्द, 450 लोगों को भेजा नोटिस

by

मोहाली। पंजाब में हथियारों के दम पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत मोहाली जिले में 153 लोगों के असला लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा 450 के लगभग लोगों को जिला प्रशासन ने लाइसेंस कैंसिल करने के नोटिस जारी किए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया पूरी तरह कानून के तहत की जा रही है। लोगों के हथियारों के लाइसेंस कई कारणों से कैंसिल किए गए हैं। इनमें एड्रेस में बदलाव, लाइसेंस धारक की मौत हो जाना, लाइसेंस धारक पर कोई आपराधिक केस दर्ज होना और समय पर लाइसेंस की खरीद न करना आदि शामिल हैं। बता दें कि पूरे जिले में इस समय 7,014 लोगों को हथियार रखने का लाइसेंस दिया गया है। वहीं 8,607 रजिस्टर्ड हथियार लोगों के पास हैं। जानकारी के मुताबिक जिन लाइसेंस पर 2 हथियार रखने की इजाजत दी गई है वह 1,653 लाइसेंस हैं। वहीं जिन लाइसेंस पर तीन या उससे ज्यादा हथियार रखने की मंजूरी दी गई है उनकी संख्या 196 है। इस वर्ष 31 जुलाई तक 130 लोगो को मोहाली जिला प्रशासन हथियार रखने के लिए लाइसेंस दे चुका है। पंजाब में हथियारों के दम पर लूटपाट और आपसी रंजिश निकालने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि ऐसी ज्यादातर वारदातों में अवैध हथियारों का इस्तेमाल सामने आया है। बीती 2 दिसंबर की रात मोहाली के सेक्टर 82 में एक व्यक्ति द्वारा अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी को टक्कर मार कार चालक को पिस्तौल दिखा डराने का मामला भी सामने आया था। उस पर आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वहीं खरड़ में एक रईसजादे ने नई गाड़ी की खुशी में हवाई फायर किए थे। उस पर भी केस दर्ज हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन को लेकर मैरी गोल्ड स्कूल में दी गई जानकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा।  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर की ओर से आगामी 2 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे 5 किलोमीटर लंबे “सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर वॉकथॉन” के बारे में क्लब अध्यक्ष परमजीत सचदेवा ने मैरी...
article-image
पंजाब

अस्पताल जा रही महिला के गले से छीना मंगलसूत्र : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना। अस्पताल जा रही महिला के गले से बाइक सवार ने मंगलसूत्र छीन कर बाइक सवार फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी : ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

धर्मशाला, 22 दिसंबर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल गढ़ी मानसोवाल का वार्षिक समारोह आयोजित : समारोह में स्कूल की छात्राओं द्वारा गिद्दा प्रस्तुत कर  दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

गढ़शंकर : सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल गढ़ी मानसोवाल में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर समय बांध दिया । मुख्य अध्यापिका आरती चंदेल के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक समारोह का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!