मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का हाई कॉर्ट ने दिए निर्देश

by

चंडीगढ़ l  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया। यह कदम ट्रायल कोर्ट्स पर बढ़ते बोझ को कम करने और आम जनता की सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

चीफ जस्टिस शील नागु और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ ने यह आदेश एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में कहा गया था कि 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के बाद ई-चालानों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन चालान भरने के लिए अभी भी लोगों को अदालतों या दफ्तरों में शारीरिक रूप से उपस्थित होना पड़ता है।

याचिका में तर्क दिया गया कि हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में राष्ट्रीय वर्चुअल कोर्ट पोर्टल पहले से लागू है, जिससे लोग छोटे-मोटे चालानों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। पंजाब में इस देरी को ‘असमझ’ बताते हुए राज्यभर में व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

सुनवाई के दौरान नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी ) ने अदालत को बताया कि यदि आदेश मिलते हैं तो तीन सप्ताह में वर्चुअल कोर्ट प्रणाली को पूरी तरह सक्रिय किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान पंजाब परिवहन आयुक्त ने पहले दायर हलफनामे में कहा था कि पहले चरण के लिए मोहाली को चुना गया है, क्योंकि यहां व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क मौजूद है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इस सुविधा का विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से नवंबर तक पायलट प्रोजेक्ट पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निजी अस्पताल में बतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला से मारपीट करने के आरोप में अस्पताल की मालिक डॉक्टर के डॉक्टर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 22 नवंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने अस्पताल में  वतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला  के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ गोलियां , मौत: घर में घुसकर किसान को दो लोगों ने गोलियां मार

लुधियाना : गांव बारदे में घर में घुसकर को दो लोगों ने किसान को गोलियां मार दी। घायल को कल्याणी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया।...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेजिएट के छात्र आशीष चौबे ने बारहवीं कक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के होनहार छात्र आशीष चौबे ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा (कॉमर्स ) की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आशीष ने...
article-image
पंजाब

पंजाब की महिलाओं का भरेगा बटुआ : हर महीने मान सरकार देगी ₹1000…. किसानों को भी लगी लॉटरी : गेहूं किसानों को मिलेगा ज्यादा कर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को भरे रखने का इंतजाम कर दिया है. सरकार ने सूबे की महिलाओं को 1 जुलाई से हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देने...
Translate »
error: Content is protected !!