मोहाली( बनूड़) के 7 युवक गोविंद सागर में डूबे : दोस्त को डूबने से बचाने के लिए कूदे थे अन्य सभी युवक

by

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोकोला गांव में स्थित गरीबनाथ मंदिर के पास गोविंद सागर में आज 7 युवक पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि मोहाली के कस्बा बनूड़ के 11 युवक हिमाचल में घूमने आए थे। इस दौरान सभी युवक गोविंद सागर झील में नहाने के लिए नहाने के ये उतर गए। इनमें से 4 युवक तो पानी के बाहर निकल आए लेकिन 7 युवक डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है और गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की गई और सभी के शब बाबर निकल लिए गए।
उक्त युवक नैना देवी मंदिर माथा टेक कर बाबा बालक नाथ मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान बंगाणा के कोकला गांव के बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास नहाने के लिए रूक गए। इनमें से एक साथी नहाने के लिए गोविंद सागर झील में उतरा और पानी ज्यादा होने के कारण डूबने लगा उसे बचाने के लिए अन्य 7 साथी भी चैन बनाकर पानी में कूद गए लेकिन वह सातों युवा वापिस नहीं निकल पाए और पानी के तेज बहाव के कारण पानी में डूब गए।

इनके साथ आए अन्य चार साथियो ने मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक बड़ी देर हो चुकी थी।जानकारी के मुताबिक , लखवीर पुत्र रमेश ,विशाल पुत्र राजू और शिवा पुत्र अवतार सिंह, रमन पुत्र लाल चंद ,पवन पुत्र सुरजीत,अरुण पुत्र रमेश , लव पुत्र लाल चंद सभी निवासी बनूड़ ज़िला मोहाली पंजाब से है। अधिकारिक तौर पर अभी डुबने वालो के नामों की पुष्टि नही की गई। पुलिस मौके पर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं : भगवंत मान

सुनाम : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य के विकास और लोगों की भलाई, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और...
पंजाब

17 वर्षीय लड़का अगवा, फिरौती 20 लाख रुपये की मांगी : हत्या कर शव गंग कैनाल के पास फेंक दिया

फिरोजपुर : रेलवे कर्मचारी के 17 वर्षीय लड़के को पड़ोसी समेत दो लोगों ने अगवा कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपियों ने लड़के का कत्ल कर शव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

होशियारपुर, 5 मई :   डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग ऑफिसर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल ने आज लोक सभा चुनाव-2024 के संबंध में रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
Translate »
error: Content is protected !!