मोहाली ब्लास्ट : हमलावरों की मदद करने वाला गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : मोहाली में सोमवार रात को पुलिस इंटेलीजेंस यूनिट के हैडक्वार्टर पर राकेट से चलने वाले ग्रेड से हमला करने के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने फरीदकोट के रहने वाले निशान सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है तथा निशान सिंह से पूछताछ जारी है। निशान सिंह के खिलाफ एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में पहले भी कई मामले2 दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति ने हमलावरों को लाजिस्टिक मुहैया करवाया था। उसे एनआईए की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों से दो अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सारी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। यह बात सामने आई है कि इस हमले के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ था। पाबंदीशुदा संगठन सिख फार जस्टिस के प्रमुख ने एक आडियो संदेश जारी करके इस धमाके की जिम्मेदारी ली है।
मोहाली बलास्ट मामले में पुलिस द्वारा राकेट लांचर बरामद कर लिया गया है तथा कई व्यक्ति भी गिरफ्तार किए गए हैं। जिस समय मोहाली के इंटेलीजेंस कार्यालय के बाहर धमाका हुआ उस समय 100 से अधिक मुलाजिम कार्यालय में मौजूद थे।
इस मामले में एक संदिग्ध को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। डीजीपी द्वारा भी बयान दिया गया है कि उनके पास अहम सुराग मिल गए हैं तथा जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा पर अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसके द्वारा किया गया है पर लगातार सीनियर अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि उनके पास कई अहम सुराग हैं जिनके आधार पर घटना के लिए जिम्मेदार मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ : कृषि मंत्री ने सभी पार्षदों से शहर के समग्र विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान

ज्वाली,4 जनवरी । एसडीएम प्रियांशु खाती ने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों सर्वश्री सुरिंद्र छिंदा, रघुवीर सिंह तथा महेंद्र सिंह को पद और गोपनीयता...
article-image
पंजाब

जिलों से ओ.टी.एस. स्कीम के तहत 111.16 करोड़ रुपये की प्राप्ति से भगवंत मान सरकार में व्यापारियों का भरोसा हुआ प्रत्यक्ष

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि वैट बकाये के लिए एकमुश्त निपटान (ओ.टी.एस.) स्कीम को भारी समर्थन मिला है, जिसके तहत लगभग 298.39 करोड़ रुपये के...
article-image
पंजाब

किसान सभा ने सौंपा मांग-पत्र; फसलों की कानूनी खरीद गारंटी, कर्ज माफी और बाढ़ प्रभावितों को पूरा मुआवजा देने की मांग

 गढ़शंकर | 7 सितंबर :  अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को गढ़शंकर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...
Translate »
error: Content is protected !!