मोहाली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर पंजाब सरकार को फटकार : हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

by

चंडीगढ़ :  मोहाली में अवैध कॉलोनियों को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से नियमित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए फटकार लगाई है।

याचिकाकर्ता पुनीत बंसल ने अदालत को बताया कि प्रशासनिक मिलीभगत के चलते कई कॉलोनियों को नियमों के विपरीत नियमित कर दिया गया, जिससे ट्रैफिक अव्यवस्था, जलभराव और अनियोजित निर्माण जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि खरड़ क्षेत्र में स्थित एक कॉलोनी को पंजाब लॉज (स्पेशल प्रोविजन) एक्ट, 2018 के तहत नियमित कर दिया गया, जबकि यह कॉलोनी साफ तौर पर 19 मार्च 2018 की वैधानिक कट-ऑफ तिथि के बाद विकसित हुई थी।

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि एक्ट की धारा 5 के तहत कोई भी कॉलोनी या निर्माण, जो कट-ऑफ तिथि के बाद विकसित या जारी रखा गया हो, किसी भी स्थिति में नियमितीकरण के दायरे में नहीं आ सकता। ऐसे में सरकार द्वारा किया गया रेग्युलराइजेशन कानून के सीधे उल्लंघन के समान है।

अदालत को यह भी बताया गया कि संबंधित कॉलोनी की नींव वर्ष 2013 में पड़ी थी, जब भूमि का एक हिस्सा ‘मैनेजिंग डायरेक्टर’ बताकर एक व्यक्ति को बेचा गया। इस बिक्री के लिए उपयोग किया गया स्टांप पेपर 4 सितंबर 2019 को जारी हुआ था, लेकिन इसे 2012 का दिखाकर बैकडेट किया गया।

आरोप है कि यह बदलाव सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया, ताकि कॉलोनी को कट-ऑफ अवधि के भीतर दर्शाया जा सके और उसे अवैध होते हुए भी नियमित करा लिया जाए।

याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि इस तरह की हेराफेरी के कारण पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह की कई अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है, जिससे मोहाली में ट्रैफिक जाम, जलभराव और अव्यवस्थित विस्तार की समस्या लगातार बढ़ रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब, सीएम मान ने दी मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट, 2024 को लागू करने की स्वीकृति दे...
article-image
पंजाब

नशे से दूर, खेलों के करीब: होशियारपुर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का आगाज, 2500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

करीब 2500 खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों में लिया हिस्सा, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह होशियारपुर, 11 सितंबर। सतलुज ब्यास टाइम्स। पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से करवाए...
article-image
पंजाब

बिना NOC के पंजाब में 1 दिसंबर से होगी रजिस्ट्री : सरकार द्वारा कानून पास कर नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़।  प्रदेश के शहरी विकास और जल आपूर्ति व स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने चंडीगढ़ में एक चैनल पर आयोजित सम्मेलन के दौरान अपने विभागों का रोडमैप पेश किया। शहरी विकास मंत्री मुंडियां...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए नवजोत सिद्धू सीधे तौर पर जिम्मेदार: पवन दीवान

लुधियाना । पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन और सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हुए बड़े नुकसान के लिए पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को सीधे...
Translate »
error: Content is protected !!