मोहाली में कोर्ट पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या : सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान ने हत्या की जिम्मेदारी ली

by

मोहाली :  मोहाली में बुधवार को दिनदहाड़े एसएसपी कार्यालय के बाहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। कोर्ट पेशी के लिए आए गुरविंदर सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, जमानत पर चल रहे गुरविंदर सिंह पर अफीम बरामदगी का मामला दर्ज था। इसी केस में उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए मोहाली लाया गया था। इसी दौरान SSP कार्यालय के बाहर हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी का दावा : 

सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। उनके पोस्ट के अनुसार, गुरविंदर सिंह उनके भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का आरोपी था, इसलिए यह कदम उठाया गया। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

डीआईजी का बयान

रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। डीआईजी ने कहा कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इग्नू’ में जुलाई 2025 सत्र हेतु नव-प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

‘ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू स्टडी सेंटर 2216 होशियारपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ राहुल कालिया ने सूचित किया कि जुलाई 2025 सत्र में नव-प्रवेश लेने हेतु इग्नू की वैबसाइट के...
article-image
पंजाब

काले झंडे दिखाकर भुल्लेवाल राठां वापिस जाओ के किरती किसान यूनियन ने लगाए नारे

किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल की रैली का गांवों में विरोध गढ़शंकर: किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल द्वारा गांवों में की जा रही सियासी रैलियों का आज गांव गोलेवाल तथा...
article-image
पंजाब

सिंगर-रैपर शुभ फिर से एक नए विवाद में फंस गए: लंदन में अपने एक शो में मंच पर पंजाब के नक्शे पर ‘इंदिरा गांधी की हत्या वाली’ तस्वीर के साथ एक हुडी पकड़े देखा गया

जालंधर : पंजाबी-कनाडाई सिंगर-रैपर शुभ,जो हाल ही में खालिस्तान के कथित समर्थन को लेकर निशाने पर थे,अब फिर से एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाबी सिंगर शुभ को हाल ही में लंदन...
article-image
पंजाब

शादी से दो दिन पहले निगला जहर, मौत : रुपयों के लेनेदेन में धमकियां मिलने से आहत था युवक

पोजेवाल। नवांशहर/ थाना पोजेवाल के गांव चंदियाणी खुर्द में जिस घर में 28 नवंबर को शहनाईयां गूंजनी थीं वहां मातम का माहौल है। जिस नौजवान की घोड़ियां गाई जानीं थीं आज उसी की मौत...
Translate »
error: Content is protected !!