मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ : पंजाब मंत्रालय में मिल सकती है जिम्मेदारी

by

चंडीगढ़। जालंधर वेस्ट सीट से चुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।  मोहिंदर भगत ने पद की शपथ लेने के बाद कहा कि वह जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ में रहेंगे।   मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगवत भी मंत्री रह चुके है। वह अकाली भाजपा सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री बने थे। मोहिंदर भगत ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को ज्वांइन किया था। जिसके बाद जालंधर उप चुनाव में मोहिंदर भगत को टिकट दी गई।

 अंगुराल चुनाव से पहले हुए थे भाजपा में शामिल :   जांलधर वेस्ट सीट पर शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी से विधायक थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन स्पीकर ने उनका इस्तीफा मंजूर नही किया। लेकिन लोकसभा चुनाव होने के बाद शीतल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। जिसके बाद इस सीट पर दोबारा चुनाव हुआ। आने वाले दिनों में सरकार मोहिंदर को अहम जिम्मेदारी दे सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर सेमिनार आयोजित – जिंदगी में सफलता के लिए निरंतरता जरूरी – प्रिं डा. जसपाल सिंह

गढ़शंकर, 12 सितंबर : आज सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल की रहिनुमाई में तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर एक...
article-image
पंजाब

सी.एम.दी. योगशाला का भरपूर लाभ उठा रहे हैं गढ़शंकर निवासी – लोगों को शारीरिक और मानसिक बीमारियों से मिल रही है राहत

गढ़शंकर , 6 जून : जिला होशियारपुर के गढ़शंकर ब्लॉक में सी.एम.दी. योगशाला के अंतर्गत 3 योग प्रशिक्षक प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे से शाम 7:30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाएं आयोजित कर रहे...
article-image
पंजाब

लोक मिलनी के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया : अधिकारियों को समस्याओ के समाधान दिए निर्देश

गढ़शंकर, 5 जून : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा शेर-ए-पंजाब मैरिज पैलेस, गांव पदराणा में एक विशेष लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर डिप्टी स्पीकर रौड़ी माहिलपुर और हैबोवाल बीत में आम आदमी क्लीनिक का करेंगे उद्घाटन

गढ़शंकर, 22 सितंबर:    डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 23 सितंबर को माहिलपुर फगवाड़ा रोड और बीत क्षेत्र के गांव हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे।यह जानकारी देते हुए  चरणजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!