मौका देख ससुर ने भी मिटा ली थी हवस…गला घोंटना था : फरीदाबाद में बहू को दफनाने वाले की नई करतूत उजागर

by
फ़रीदाबाद :  फ़रीदाबाद में बहू को मारकर गली में दफनाने वाले ससुर ने गला घोंटने से पहले बहू के साथ रेप भी किया था। जांच के बाद फरीदाबाद पुलिस ने यह जानकारी दी है। पीड़िता की सास भी हत्या की साजिश में शामिल थी और उसे भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक महिला का पति अब भी फरार है।
मुख्य आरोपी को क्राइम यूनिट ने एक बार फिर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि हत्या पूर्व नियोजित थी। एक वरिष्ठ जांचकर्ता ने बताया कि 24 साल की महिला की हत्या की साजिश 15 अप्रैल को रची गई थी। उसका पति और सास भी कथित तौर पर प्लान में शामिल थे।
आरोपी ससुर ने कथित तौर पर खुलासा किया कि प्लान के मुताबिक पीड़िता की सास को उसकी भतीजी की शादी में 15 अप्रैल को एटा उत्तर प्रदेश भेज दिया गया था। 21 अप्रैल की रात अरुण ने अपनी पत्नी और बहन काजल के खाने में नींद की गोली मिला दी थी। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर दोनों अपने अपने रूम में गहरी नींद में सो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्लान किया गया था कि ससुर अकेले ही बहू की हत्या करेगा और पति ग्राउंड फ्लोर पर चला गया। ससुर देर रात बहू के कमरे में दाखिल हुआ और दुपट्टे से गला घोंटने की तैयारी कर ली। लेकिन गला घोंटने से पहले उसने बेहोशी की हालत में जा चुकी बहू के साथ रेप भी किया। उसने अपने बेटे और पत्नी को यह बात नहीं बताई।
       थोड़ी देर बाद उसने बेटे को ऊपर बुलाया और दोनों ने शव को उठाकर गली में खोदे गए गड्ढे में डाल दिया। उन्होंने ईंट और पत्थर से इसे भर दिया। उसने पड़ोसियों को बताया कि गड्ढा सीवर के लिए खोदा था। इस मामले में पल्ला पुलिस थाने में ससुर, सास, पति और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला का शव दो महीने तक इस गड्ढे में छिपा रहा और वे उसे लापता बताते रहे। महिला की दो साल पहले शादी हुई थी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

110 नशीली गोलियों सहित औरत गिरफ्तार 

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक औरत को 110 नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली गोलियों के सहित  गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया की एसआई...
article-image
पंजाब

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित अनुपालन का DC मनमोहन शर्मा ने किया आग्रह

सोलन  : लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आज यहां ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श आचार संहिता,...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर का नेक प्रयास : ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग को ट्राईसाइकिल भेंट

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के स्थानीय स्मारक पर एक दिव्यांग को ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!