मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को राहत : भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक

by

नई दिल्ली : कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बड़ी राहत मिली। भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मामले को लेकर कतर में स्थित कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने सजा कम कर दी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”विस्तृत फैसले की कॉपी का इंतजार है. हमारी कानूनी टीम अगले कदम को लेकर आठों भारतीयों के परिवारों के संपर्क में हैं. सुनवाई के दौरान एंबेसडर और अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहे.”। मंत्रालय ने आगे कहा कि हम आठों लोगों के परिवार के साथ शुरुआत से खड़े रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ये सही नहीं होगा कि हम इसके बारे में ज्यादा बोलें. हम मामले को लगातार कतर प्रशासन के सामने उठा रहे हैं और उठाते रहेंगे।

 आठ भारतीय :  भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मी की पहचान कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी ,कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश गोपाकुमार के रूप में हुई है।

आरोप :   कतर में स्थित अल दाहरा कंपनी  में काम करने वाले आठों भारतीयों पर कथित तौर पर जासूसी करने का आरोप है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कतर ने आरोपों को लेकर कुछ नहीं कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की भूमिका संगठन की रीढ़ : जय राम ठाकुर….बोले, वन बूथ टेन यूथ अभियान से हर बूथ पर बढ़त का लक्ष्य

संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति बैठक में शामिल हुए जयराम ठाकुर एएम नाथ। सुंदरनगर/मण्डी :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर संगठनात्मक जिला सुंदरनगर...
article-image
पंजाब

पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने लगाई आग , पराली जलकर राख, ट्राली के टायर भी जले, मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गांव पंडोरी बीत में साईं बाबा के मंदिर के निकट पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दलिया...
article-image
पंजाब

भवानीपुर में बीएमसी वेरका डेयरी में हैल्पर पर तेजधारों हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में पांच पर हत्या की कोशिश व अन्य आरोपों तहत मामल दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव भवानीपुर में वेरका बीएमसी डेयरी पर कार्यारत युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने हत्या की कोशि करने व...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग प्रशासन पर लगा रहे हैं लापरवाही के आरोप, ध्यान दे सरकार : जयराम ठाकुर ……जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित चंबा जिला का दौरा

अधिकारी बिना भेदभाव के आपदा प्रभावितों की बात सुने एएम नाथ। चंबा :  जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित चंबा जिला के भटियात और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और...
Translate »
error: Content is protected !!