मौत को मात देकर लौटीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

by

अमृतसर : पंजाब ही नहीं पूरी दुनिया में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चित पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू एक बार फिर सियासत में सक्रिय हो गई हैं।

उन्होंने बुधवार को ऐलान किया कि वह अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने लड़ेंगी। कौर ने कहा- वह जनता की सेवा करना चाहती हैं और विधायक बनकर यह काम और अच्छे से कर पाएंगी।

पंजाब कांग्रेस कमेटी बैठक के बाद किया फैसला

दरअसल, 1 अक्टबूर को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस कमेटी की बैठक थी। जिसमें अमृतसर की ईस्ट विधानसभा सीट विधायक रह चुकीं नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि वह एक बार फिर से राजनीति में पूर्ण रूप से एक्टिव होना चाहती हैं। जनता की सेवा के लिए अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। क्योंकि उनके क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि वह फिर से चुनाव लड़ें, और वह उनकी भावना का सम्मान करने के लिए फइर चुनावी मैदान में उतरेंगी। जब पत्रकार ने टिकट को लेकर सवाल किया तो कौर ने कहा टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का अधिकार है, लेकिन मैंने चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पति नवजोत सिंह सिद्धू पर क्या बोलीं

बता दें कि नवजोत कौर काफी समय से कांग्रेस और राजनीति से दूर थीं। क्योंकि वह जानलेवा बीमारी कैंसर से जूझ रहीं थीं, सही इलाज और अपने जज्बे से उन्होंने कैंसर को मात दी। कौर खुद एक मेडिकल डॉक्टर हैं, इसलिए भी उन्होंने अपना हौंसला बनाए रखा। वह महीनों अस्पताल में भर्ती भी रहीं। लेकिन हिम्मत नहीं खोई। अब जब वह पूर्ण रूप से सही हो गई हैं तो एक बार फिर दोबारा पंजाब की राजनीति में एक्टिव हो गई हैं। बता दें कि पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन कौर ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि उन्होंने उन्होंने अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कुछ नहीं कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान में कहर के बाद जंग में कूदा हिजबुल्लाह : इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन की बारिश, आईडीएफ ने शुरू किया जवाबी हमला

तेल अवीव: इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद लेबनान का मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में कूद गया है। ईरान के प्रॉक्सी समूह...
article-image
पंजाब

महासचिव सीता राम येचुरी संबोधित करेंगे : सीपीआईएम की होशियारपुर की डीसी कचैहरियों में विशाल 23 मार्च की जा रही जनसभा को

गढ़शंकर। जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक नेत्री सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में सीपीआईएम की तहसील गढ़शंकर की इकाई की बजठक हुई। जिसमें सीपीआईएम के पंजाब सचिव सुखविंदर सिंह सेखो, राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह...
article-image
पंजाब

35 यूनिट रक्तदान : निर्मल सिंह चक फुल्लू की याद में 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

गढ़शंकर, 17 जुलाई: विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी निर्मल सिंह की याद में डॉ. शुदेश बिज के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के गांव चक गुरु में डॉ. अजय बग्गा और मनमीत सिंह व समस्त स्टाफ व...
article-image
पंजाब

एडवोकेट रूपेश खन्ना को भाजयुमों की प्रदेश कार्याकारिणी का सदस्य नियुक्त

गढ़शंकर। भारतीय जनता युवा र्मोचा की पंजाब कार्याकारिणी का सदस्य एडवोकेट रूपेश खन्ना को मनोनीत करने पर भाजपा नेता राजीव कुमार, परीक्षित, विकास गुप्ता, पवन कुमार ने भाजपा हाईकमांड का अभार प्रकट करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!