मौसम के पूर्वानुमान की आम जनमानस तक पहुंचाई जाएगी जानकारी: डीसी हेमराज बैरवा

by
मानसून के सीजन से पहले आपदा से बचाव के लिए प्रशासन सतर्क,  दुर्गम क्षेत्रों में राशन तथा आवश्यक दवाइयां पहुंचाने के दिए निर्देश
एएम नाथ। धर्मशाला, 09 जून – उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मानसून के सीजन में बारिश आरंभ होने से पहले आपदा से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी नियमित तौर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे ताकि आम जनमानस पहले से ही मौसम को लेकर पहले से अलर्ट रहें।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में मानसून आरंभ होने से पहले कूहलों तथा नालियों की साफ सफाई अत्यंत जरूरी है इस के लिए विकास खंड अधिकारी सभी पंचायतों में जल निकासी के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दें ताकि बारिश का पानी कहीं भी रूक न सके। इसके साथ ही भू-स्खलन को लेकर संवेदनशील सड़कों एवं अन्य जगहों की सूची पहले से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। भू-स्खलन इत्यादि से होने वाले नुक्सान को कम करने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएं इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, आईपीएच तथा विद्युत विभाग को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जेसीबी मशीनें और आवश्यक उपकरण भी पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग को भी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का दुर्गम क्षेत्रों में भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर बिलंब नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम खोलने के लिए दिशा-निर्देश भी दे दिए गया हैं ताकि आपदा से त्वरित प्रभाव से निपटा जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों को मानसून के सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने निर्देश भी दिए गए हैं ताकि आपदा प्रबंधन का कार्य सुचारू रूप से सके। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडलाधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों तथा वालंटियर्स के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
All reactions:

1

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्ति एवं पुनर्वास के लिए गठित होगा राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्डः मुख्यमंत्री

सभी जिला अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे ओपियोइड प्रतिस्थापन थैरेपी केंद्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मातृ-शिशु एवं युवा बाल पोषण और नशामुक्ति पर एक दिवसीय राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मेले के सफल आयोजन के लिए किया सभी का मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने किया आभार व्यक्त

सोलन : उपायुक्त सोलन एवं राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने तीन दिवसीय मां शूलिनी मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। मनमोहन शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौरभ जस्सल बाल हितों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर बैठक आयोजित : बाल हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील रहें अधिकारी

धर्मशाला 15 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि बाल हितों को ध्यान में रखते हुए उनके संरक्षण में अधिकारियों को व्यक्तिगत संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बच्चों एवं किशोरों के प्रति बुरे बर्ताव...
Translate »
error: Content is protected !!