यस ने सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध लड़ाई में जनभागीदारी और सतत जागरूकता नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूक और सतर्क नागरिक सरकार एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रयासों को प्रभावी रूप से मजबूत कर सकते हैं।
राज्यपाल ने शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी (यस) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया।
राज्यपाल ने कहा कि संस्कृति और सामाजिक चेतना समाज को उसकी जड़ों से जोड़ती है और सामूहिक प्रगति को सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में नशा एक वैश्विक समस्या का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त हिमाचल तभी संभव है जब युवा आगे आकर दृढ़ संकल्पित होकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़ा हो।
यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक गतिविधियों में करने से उन्हें नशे से दूर रखा जा सकता है। यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा, ‘सशक्त युवा वही है जो अनुशासन, सेवा और नशे से दूरी बनाए रखे।’ उन्होंने नागरिकों से स्वस्थ, नशा-मुक्त और सशक्त हिमाचल प्रदेश के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
इससे पूर्व यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के राज्य अध्यक्ष मोहित ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करती एक नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की गई तथा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, सुन्नी के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, संस्था के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऑक्सीजन रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी मास्क स्टोर करने पर रोक

शुक्रवार तक एसडीएम या दवा निरीक्षक के पास जमा करना होगा स्टॉक ऊना – जिला प्रशासन ऊना ने ऑक्सीजन सिलेंडर के बाद अब इसके साथ इस्तेमाल होने वाले रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुलासा- मामी के खाते से भांजे ने उड़ा दिए लाखों : पत्नी को ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा

एएम नाथ।  शिमला। राजधानी शिमला में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त एक महिला के साथ उसके भांजे की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड टेस्ट जरूरी: डीसी

ऊना : वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उतराखंड राज्य में आयोजित हो रहे कुंभ मेले के संबंध में भारत सरकार द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया यानि एसओपी जारी की गई है। यह...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 12,387 लोगों का क्षय रोग सर्वेक्षण किया गया

ऊना : क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला ऊना में किये गए क्षय रोग प्रसार व घटना दर की जांच के लिए सर्वेक्षण में पांच टीमों द्वारा घर-घर जाकर 12,387 लोगों का क्षय...
Translate »
error: Content is protected !!