यातायात नियमों का पालन करने पर चालक किये सम्मानित

by

ऊना, 24 जनवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण मासिक अभियान की कड़ी में आज परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में रामपुर चैक पर यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।

आरटीओ ऊना रमेश चन्द कटोच की अगुवाई में चलाए गए इस मासिक अभियान के अन्तर्गत आज कारों में सुरक्षा बैल्ट तथा दोपहिया वाहनों में हेल्मेट का इस्तेमाल करने वाले चालकों को फूल देकर सम्मानित किया तथा उन्हें कम से कम 10 अन्यों चालकों को भी नियमों के लाभ बारे जागरुक करने के लिए पे्ररित करने को कहा गया तथा जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे उन्हें जागरुक किया गया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रालियों, भारी मालवाहन वाहनों, आॅटोरिक्शा, कारों इत्यादि कई वाहनों में लाल रंग के रेटरो रिफलैक्टर स्टिकर भी चिपकाए गए।

इस दौरान एक शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में संबोधित करते हुए आरटीओ रमेश कटोच ने बताया कि रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर ने हमेशा सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए अग्रणी रहता है। उन्होंने इस अभियान में क्लब की सराहनीय सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना द्वारा इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए आरटीओ रमेश कटोच, एआरटीओ राजेश कौशल व सचिन्द्र चैधरी, एसएचओ गौरव भारद्वाज व एएसआई सुरजीत सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया।

निदेशक रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर के निदेशक शेष पाल सिंह व अजय शर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा कहा कि इस सामाजिक अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए क्लब के सदस्य भविष्य में भी तत्परता दिखाएंगे।

इस अवसर पर क्लब सचिव हरीश साहनी, राकेश कैलास व मोहिन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तस्कर भाई बहन ने खोल दिया राज : पंजाब तस्करों से मिलकर चला रहे थे जम्मू में नशे का कारोबार

जम्मू ।  जम्मू पुलिस ने भाई बहन को करीब सत्तर लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों भाई बहन  पंजाब के नशा तस्करों के साथ मिलकर जम्मू में नशे का धंधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा माफिया राज : जयराम ठाकुर

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने परिसर में की नारे बाजी एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर भारी गहमागहमी देखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन महोत्सव पर धुंदन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अर्की। वन महोत्सव के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!