यातायात नियमों के उल्लंघन पर 233 वाहनों के चालान

by

बद्दी, 18 जून (तारा) :  बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से खतरनाक व लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 233 वाहनों के चालान किए हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देने के साथ-साथ निर्धारित जुर्माना भी लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित

सुंदरनगर, 31 मई । एएम नाथ। सुंदरनगर  : पंचायत समिति सुंदरनगर के अंतर्गत 16 ग्राम सभाओं के लिए हुए बीडीसी चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाचन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल में श्री शिव महापुराण कथा का आज होगा शुभारंभ : संजीव राणा

गढ़शंकर : गांव कोकोवाल में श्री शिव महापुराण कथा आज 28 मार्च से 7 अप्रैल तक शाम 6 वजे से रात 9 वजे तक रोजाना श्री हरिओम शास्त्री बिलासपुर वाले करेंगे। यह जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई सुक्खू सरकार : सरकार की नाकामी से बाहरी अपराधियों का अड्डा बन रही है देवभूमि : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के थुनाग में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश में कानून व्यवस्था है बर्बाद एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित : वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार : DC जतिन लाल

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रोहित भदसाली।  ऊना, 3 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने देश और समाज के विकास में वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!