युद्ध नशियां विरुद्ध : 326वें दिन पंजाब पुलिस ने 152 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

by

प्रदेश से नशा के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा के विरुद्ध जंग ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के लगातार 326वें दिन पंजाब पुलिस ने बुधवार को 309 जगहों पर छापेमारी की जिससे प्रदेश भर में 152 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 78 एफआईआर दर्ज की गईंl

इसके साथ, 326 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 45,748 हो गई है।

छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 377 ग्राम हेरोइन, 1529 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5200 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है. पंजाब सरकार ने नशा के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

64 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की नफरी वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 309 जगहों पर छापेमारी की. पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 319 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की. राज्य सरकार ने राज्य से नशा के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन एंड प्रिवेंशन – लागू की है, पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भूकंप और अग्निकांड जैसे आपदा परिदृश्यों पर आधारित होगा अभ्यास – विपिन ठाकुर

राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर ऊना में बैठक आयोजित ऊना, 5 जून। तहसीलदार ऊना विपिन ठाकुर ने 6 जून को उपमंडल ऊना में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय मेगा...
article-image
पंजाब

3 दिन भारी बारिश …पौंग डैम से छोड़ा पानी, उफान पर ब्यास नदी, बाढ़ का खतरा

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून पीक पर है। सूबे के तमाम जिलों में बीते तीन चार दिन से बारिश हो रही है। हालात यह हैं कि पंजाब में नदियां उफान पर है और बांधों...
article-image
पंजाब

ISI दुआरा भेजे 10 पिस्टल और 2.5 लाख कैश सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शातिर...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने अपने बेटे **अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया : दानी सज्जनों को बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर अपने यादगार दिन मनाने की अपील की

होशियारपुर, 27 जून: डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने अपने बेटे *अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व रैड क्रास सोसायटी के सदस्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!