युद्ध नशियां विरुद्ध” मुहिम तहत  हल्का गढ़शंकर में नशा मुक्ति यात्रा शुरू – नशों को जड़ से खत्म करने के लिए आम लोग आगे आएं -डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

by
गढ़शंकर, 18 मई: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में नशों को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की मुहिम “युद्ध नशियां विरुद्ध” तहत राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर नशों  के सौदागरों को नकेल डाली गई है वहीं पंजाब सरकार द्वारा नशेड़ियों प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है ताकि पंजाब को पुनः रंगला पंजाब बनाया जा सके। हल्का गढ़शंकर से विधायक तथा डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब सरदार जय कृष्णा सिंह रौड़ी द्वारा हलके के गांवों गांवों में जाकर नशों  खिलाफ गांव वासियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने  नशों  को जड़ से खत्म करने के लिए आम लोगों को बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की। “युद्ध नशियां विरुद्ध” चल रही मुहिम तहत स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग तथा सहकारिता विभाग के सहयोग से हल्का गढ़शंकर के गांव में यूथ क्लबों के बड़े इकट्ठ कर जागरूकता समागम किये जा रहे हैं। रौड़ी ने कहा कि नशा हमारे समाज की नौजवान पीढ़ी को दीमक की तरह खा रही है। पंजाब सरकार ने यह प्रण लिया है कि नशे तथा नशा तस्करों के खातमें के लिए इस मुहिम को जारी रखा जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार नशों को पूर्ण तौर पर खत्म करने में लगी हुई है, जिससे किसी भी मां का पुत्र इन नशों की भेंट न चढ़ सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई आपके पास नशा बेजता है तो उसकी सूचना दी जाए। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 “नवियां कलमा नवी उड़ान ” परियोजना के तहत मस्तुआना साहिब में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बाल लेखक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा : नितिन सुमन

गढ़शंकर :   पंजाब भवन सरी ने पंजाब भवन के संस्थापक सुखी बाठ  के प्रयासों से बच्चों को पंजाबी साहित्य से जोड़ने और उनमें साहित्यिक कला विकसित करने के लिए “नवियां कलमा नवी उड़ान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दादा और 2 पोतों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहाँ मूंढी पंचायत के मेले गांव में रविवार को न्यूगल खड्ड में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्रों से मारपीट के दोषी शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

शिमला/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचार के मामले में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) देने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
Translate »
error: Content is protected !!