युवक की गुमशुदगी के मामले में : धर्म प्रचारक ने एकछत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों को पकड़कर की आत्महत्या

by

संगरूर, 20  जून :  धर्म प्रचारक भगवंत सिंह ने एक युवक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस स्टेशन बुलाये जाने के कारण बदनामी के डर से अपने घर की छत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों को पकड़कर आत्महत्या कर ली।  गांव चमारहेड़ी निवासी भगवंत सिंह के पिता रामपाल की शिकायत पर पुलिस ने लापता युवक के चाचा दर्शन सिंह व ताया जस्सा सिंह और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार चमारहेड़ी गांव निवासी 37 वर्षीय भगवंत सिंह कीर्तन और  धर्म का प्रचार करता था। वह पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में कीर्तन करने जाता था। 13 जून को उसके गांव का 17 वर्षीय गुरसेवक सिंह लापता हो गया। उसके लापता होने काे लेकर आरोप भगवंत सिंह पर लगाया गया।
16 जून को गुरसेवक के परिवार की ओर से बहादुरगढ़ थाने में दी गई शिकायत पर भगवंत सिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद भगवंत सिंह को घर भेज दिया गया, लेकिन इस मामले में बदनामी और अपमान महसूस करते हुए उसने घर की छत से गुजर रहे बिजली के तारों को पकड़कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में लापता गुरसेवक सिंह की मां पिंकी रानी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पिंकी रानी के मुताबिक 11 जून को वह गुरसवेक के साथ हरियाणा के खुरचनपुर गांव गई थी। गुरसेवक 13 जून को यह कहकर वहां से लौट आया कि वह अपने दोस्तों के साथ एक शादी में जा रहा है, लेकिन आज तक वह घर नहीं पहुंचा। न तो उसका फोन मिला और न ही स्कूटर। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में गुरसेवक बहादुरगढ़ गांव रायपुर मंडलां के पास नजर आया। उसके फोन कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस भगवंत सिंह के घर तक पहुंची। चौकी प्रभारी जयदीप शर्मा ने बताया कि 11 साल पहले गुरसेवक के पिता भी लापता हो गए थे, जिनका आज तक कुछ पता नहीं चला है। गुरसेवक की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद :कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के युवक को किया ग्रिफ्तार

कनाडा की पुलिस ने पंजाबी युवक को काबू कर सुपर ड्रग लैब में से एक का भंडाफोड़ किया है। आरोपी से पुलिस ने 500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद...
article-image
पंजाब , समाचार

पोल हुई 8,84,273 वोटों व 10 हजार के करीब पोस्टल बैलेट की 10 मार्च को सुबह 8 बजे शुरु होगी गिनती

वोटों की गिनती के बाद नहीं निकाला जा सकेगा किसी किस्म का विजयी जुलूस: अपनीत रियात जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती प्रक्रिया संबंधी पत्रकार वार्ता कर दी जानकरी तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा के बीच...
article-image
पंजाब , समाचार

सेबों की काश्त कर रहे प्रगतिशील किसानों के फार्म का डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने किया दौरा

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिले के किसानों को मक्की, तेल बीजों, दालों आदि की काश्त के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों को रवायती फसली चक्र से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
Translate »
error: Content is protected !!