युवती की घिनौनी सच्चाई आई सामने : पुलिस भी सच जानकर हैरान

by
आगरा :  एत्माद्दौला थाने में कटरा वजीर खां निवासी अजय तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह जेल में बंद है। पुलिस विवेचना में मामला हनी ट्रैप का निकला। वसूली के लिए एक युवती ने पूरी कहानी बनाई थी। कोर्ट में बयान से पहले युवक के परिजन से रुपयों की मांग की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस से जुड़ीं दो युवतियों को दिल्ली से पकड़ा है। आगरा निवासी एक युवती की तलाश में दबिश दी जा रही है।
परिवार ने दी कॉल रिकार्डिंग :   फिरोजाबाद निवासी एक युवती 9 अक्तूबर को एत्माद्दौला थाने पहुंची थी। आरोप लगाया कि अजय तोमर ने घर में काम करने बुलाया था। बाद में बेहोश करके दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार करके जेल भेजा। आरोपी के परिजन पुलिस अधिकारियों से मिले। उन्होंने कुछ कॉल रिकार्डिंग दीं। बेटे को साजिश के तहत फंसाने की बात कही।
डीसीपी सिटी से मिले युवक के घरवाले :    डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के मुताबिक, युवक के घरवालों उनसे मिले थे। बताया कि कुछ लोग 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अब 5 लाख की मांग कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि रुपये मिलते ही समझौता हो जाएगा। कोर्ट में बयान से आरोपी छूट जाएगा। परिजनों की बात और रिकार्डिंग सुन छानबीन की गई। सामने आया कि जिस युवती ने मुकदमा दर्ज कराया, वह फिरोजाबाद की रहने वाली नहीं है। उसका नाम भी कुछ और है।
ज्योति ने बनाया पूरा प्लान :   वह दिल्ली की रहने वाली शाइस्ता परवीन है। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी तनु अजय को पहले से जानती थी। तनु की मुलाकात शाइस्ता परवीन और ज्योति से हुई। ज्योति ने पूरा प्लान बनाया। उसने अजय की पहचान शाइस्ता से करा दी। मामले में अजय के परिजनों को बुधवार को दीवानी बुलाया था। पुलिस युवतियों के बयान दर्ज करने की बोलकर सोनी उर्फ शाइस्ता और ज्योति को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। दुष्कर्म के मुकदमे में युवती और उसकी सहेली को जेल भेजा जाएगा। तनु की तलाश की जा रही है। एक और नाम सामने आया है। वह मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था।UP: ‘बटेंगे तो कटेंगे’ सीएम योगी के बयान पर लगे होर्डिंग फाड़ डाले, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

पहले भी पकड़ा गया था गैंग
पहले भी गैंग हरीपर्वत क्षेत्र में पकड़ा गया था। इसमें अधिवक्ता सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। एक युवती ने युवक को जाल में फंसाया था। होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अराजकता की स्थिति, 2 महीने से बंद है ट्रेजरी: जयराम ठाकुर

 सरकार से अपने पैसे नहीं पा रहे हैं लोग, अनिवार्य सेवाओं पर भी पढ़ रहा है असर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल...
article-image
पंजाब

बच्चों की सुविधा के लिए प्रबंध यकीनी बनाने के दिए निर्देश

होशियारपुर 11 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की अध्यक्षता में जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल भलाई कमेटी के कामकाज संबंधी तिमाही समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने पोस्को, बाल भिक्षा व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष-2022 में जिला को द्वितीय स्थान के लिए अधिकारियों को दी बधाई : सर्विस डिलीवरी में हो तत्परता और गुणवत्ता: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं आम जनता तक तत्परता के साथ पहुंचनी चाहिए और...
Translate »
error: Content is protected !!