युवती को थप्पड़ मारने वाला कंडक्टर सस्पेंड : युवती ने कंडक्टर के खिलाफ महिला थाना कुल्लू में शिकायत दी

by

कुल्लू : हिमाचल रोडवेज ने युवती को थप्पड़ मारने वाले कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। कंडक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। हिमाचल रोडवेज के आला अधिकारियों ने वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड किया।
कुल्लू में बकाया मांगने पर कंडक्टर ने युवती को थप्पड़ जड़ा था। युवती ने कंडक्टर के खिलाफ महिला थाना कुल्लू में शिकायत दी थी। बताया जा रहा है कि कंडक्टर और युवती के बीच समझौता हो गया, लेकिन विभाग ने अपनी कार्रवाई की है।
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम : युवती मनाली से कुल्लू आ रही की हिमाचल रोडवेज बस में सवार थी। वह कुल्लू बस अड्डे पर पहुंची। युवती ने उक्त बस कंडक्टर से अपना बकाया मांगा था, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस बीच कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवती को पटकते हुए थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवती के साथ एक अन्य महिला भी थी, जो युवती को पीछे हटाती हुई दिखाई दे रही है। साथ में अन्य व्यक्ति भी बीच-बचाव करता हुआ दिखाई दे रहा है। यही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर कंडक्टर को सस्पेंड किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में आरंभ हुआ मुंह-खुर रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान, 45 दिन में जिला ऊना में 1.35 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण, पहले दिन लगे 3255 टीके

ऊना 12 नवंबरः पशुओं को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए जिला ऊना में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। आज से पशु पालन विभाग की टीमों ने टीकाकरण आरंभ किया, जिसके तहत पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं इंट्यूशन कार्यक्रम : DC जतिन लाल।

ऊना, 2 मई. उपायुक्त जतिन लाल।  ने शनिवार को विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल, आश्रय स्कूल में आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग इंट्यूशन प्रोग्राम’ में भाग लिया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों को विवाह के लिए देगी 2 लाख : नरदेव सिंह

हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने लगाए जागरूकता शिविर,   मलाहत और मैड़ी खास में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी रोहित भदसाली। ऊना, 16 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार...
Translate »
error: Content is protected !!