युवती से डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में मामला दर्ज

by

मोहाली :  युवती से डेढ़ साल तक खरड़ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में तरनतारन निवासी युवक अभिषेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।  पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर टीम लीडर काम करती है। 2022 में उसकी मुलाकात अभिषेक से तब हुई, जब उसने कंपनी में काम करना शुरू किया। अभिषेक ने पीड़िता से दोस्ती करने के बाद उसे शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद दोनों ने खरड़ की एक सोसायटी में फ्लैट किराये पर लिया और साथ रहने लगे।

                                शिकायत के मुताबिक, अभिषेक ने पीड़िता के नाम पर डेढ़ लाख रुपए का लोन भी लिया और वह पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब भी पीड़िता शादी की बात करती, तो वह टालमटोल करने लगता। अभिषेक के परिवार वाले भी शुरुआत में इस शादी के लिए सहमत थे, लेकिन बाद में उनका व्यवहार भी बदल गया।

 कराया जबरन गर्भपात :  9 जुलाई 2023 को पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने अभिषेक पर जल्द शादी करने का दबाव बनाया। हालांकि, अभिषेक और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से जबरन गर्भपात करवाया और धमकी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया, तो उसे और बच्चे को जान से मार दिया जाएगा।  जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक शर्मा, जो तरनतारन का निवासी है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने दबाया राजाकंदोला ड्रग केस : ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह

ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि 2012 के राजाकंदोला ड्रग केस और इसमें शामिल एआईजी राजजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री हरि मंदिर साहिब को लगातार दूसरे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्टिव हुई पुलिस; तलाशी जारी

अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब को मंगलवार की दोपहर फिर एक बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सोमवार को भी ईमेल के के जरिए ही धमकी दी गई...
article-image
पंजाब

सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने थाना गढ़शंकर के एसएचओ का पदभार संभाला

गढ़शंकर : गढ़शंकर थाना के एसएचओ जसवंत सिंह के तबादले के बाद सब इंस्पेकर हरप्रेम सिंह को गढ़शंकर थाना का एसएचओ तैनात किया गया था। सब इंस्पेकर हरप्रेम सिंह ने एसएचओ का पदभार ग्रहण...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेला- लंगरों को 100 प्रतिशत नो प्लास्टिक मिशन के साथ मैदान में उतरा जिला प्रशासनः DC आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने प्रेस क्रांफ्रेस कर प्रशासन की≡ व्यवस्थाओं के बारे में दी जानकारी – 300 से अधिक वालंटियर्स लंगर पंडालों में देंगे स्वच्छता का संदेश – एनजीओ, सिविल डिफेंस और प्रशासन मिलकर बनाएंगे...
Translate »
error: Content is protected !!