युवा पीढ़ी को प्राचीन परम्पराओं व सनातन संस्कृति से रू-ब-रू करवाना आवश्यक – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की  : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी सनातन परम्परा और प्राचीन संस्कृति जीवन जीने की कला सिखाती है और हम सभी को अपनी सनातन संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास करने चाहिएं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिंयुखरी के गांव खल्याड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि ऑनलाइन युग में ऐसे आयोजनों की अहमियत बढ़ गई है। ऐसे आयोजन समाज को भूले-बिसरे जीवन मूल्यों से अवगत करवाने के सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में ही जीवन का सार छिपा है और समाज के कल्याण के लिए इसका ज्ञान आवश्यक है।
विधायक ने कहा कि ऑनलाइन के इस युग में अपनी प्राचीन परम्परा व संस्कृति से जुड़ने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होने आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को हमारी प्राचीन परम्पराओं व सनातन संस्कृति से रू-ब-रू करवाना आवश्यक है।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश सरकार की इस पहल से कृषक व्यापक स्तर पर लाभान्वित हो रहे हैं।
विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहंू 60 रुपए प्रति किलो जबकि मक्की को 40 रुपए प्रति किलो तथा कच्ची हल्दी को 90 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से किसानों को उनकी मेहनत का उचित फल मिल रहा है।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला चन्यारी के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, राजकीय उच्च पाठशाला भियंुखरी में दो कमरों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, सनोग-बुघार में सिंचाई योजना के लिए 1.76 करोड़ रुपए, गांव क्यारी कुसरी में सिंचाई योजना के लिए 22 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने आयोजन समिति को ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भिंयुखरी की प्रधान राजकुमारी, ग्राम पंचायत क्यार कनैता के प्रधान रघुराज पराशर, ग्राम पंचायत भियंुखरी के उप प्रधान कृष्ण राणा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, कांग्रेस पार्टी के जगननाथ शर्मा, जसवंत शर्मा, युवक मण्डल सनोग के प्रधान दिनेश शर्मा, वार्ड सदस्य सत्या देवी, ममता देवी, निर्मला देवी, संजय कुमार, भगत राम, कथा वाचक व्यास महाराज धनमंत्री दास, आचार्य नरेन्द्र भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता देवेन्द्र कौंडल, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण चौहान, जल शक्ति विभाग अर्की के सहायक अभियंता दिनेश धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोंग बांध क्षेत्र को विकसित करने में ली जाए स्थानीय विशेषज्ञों की राय : DC हेमराज बैरवा

स्वदेश दर्शन 2.0 की बैठक में हुई मास्टर प्लान पर चर्चा एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 28 अगस्त। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत पोंग बांध क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी ने 7 मार्च को मनाएगा एलुमनाई मीट

सभी पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करना उद्देश्य एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी पहली बार एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन 7 मार्च 2026 को करने जा रहा है। इस आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल के सीएम का नाम फाइनल : बीजेपी सूत्र ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली 207 सीटों की प्रचंड जीत के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा. बीजेपी में आखिरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1464 करोड़ रुपए का GST घोटाला उजागर : कई बोगस कंपनियों का पर्दाफाश, 4 बड़े कारोबारी गिरफ्तार

स्क्रैप, लोहा और सीमेट की फर्जी बिलिंग के जरिए घोटाला अब तक 335 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी आई सामने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से जुड़े हैं तार एएम नाथ। नई दिल्ली/चंडीगढ़।...
Translate »
error: Content is protected !!