युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने की राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक

by

एएम नाथ। धर्मशाला : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में सभी राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक का आयोजन वीरवार शाम को धर्मशाला में किया गया। बैठक में विभिन्न राज्य स्तरीय खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा माननीय मंत्री महोदय के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया। साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से एक प्रभावी रणनीति तैयार करने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। साथ ही रेल एवं हवाई यात्रा किराया भत्ते में खिलाड़ियों को विशेष छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी खेल संघ अपने वैध दस्तावेजों के आधार पर ही सहायता अनुदान राशि प्राप्त कर सकेंगे।
मंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि वर्ष में दो बार सभी खेल संघों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि खेलों के प्रति रणनीति तैयार की जा सके और हिमाचल प्रदेश के अधिक से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों एवं युवाओं के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेशभर में खेल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से कई खेल स्टेडियमों का लोकार्पण भी किया जा चुका है। यदि खेल संघ भूमि उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी विभाग और सरकार को उपलब्ध करवाते हैं, तो निकट भविष्य में और अधिक खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
अंत में, सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों ने बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया तथा इस सार्थक बैठक के आयोजन के लिए युवा सेवा एवं खेल मंत्री का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का युवक 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर गिरफ्तार : सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज

सुंदरनगर । चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर मंडी पुलिस के विशेष जांच दल द्वारा पंजाब निजी वोल्वो बस सवार युवक को 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कहा टोपी की राजनीति से बाहर निकलें : शिमला में जी-20 सम्मेलन के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल नहीं

दिल्ली : मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग लेने गए हिमाचल के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोपी की राजनीति से बाहर निकलें और समय के साथ अपने में बदलाव लाएं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने कंगना को दी नसीहत : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना भी सीखो

शिमला : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना सीखो यह शब्द कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोत पर तीखा हमला बुधवार को आयोजित पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

APMC दुकानों के आवंटन में धांधली के विपक्ष ने लगाए आरोप: सदन में हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वॉकआउट

एएम नाथ । शिमला : विधानसभा के मानसून सत्र के आठवें दिन विपक्ष ने शिमला और किन्नौर के APMC (कृषि उपज विपणन समिति) द्वारा दुकानों के आवंटन में धांधली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। प्रश्नकाल...
Translate »
error: Content is protected !!