तलेरु में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाएं : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

गांव पलेई और टिपरी तक पर्यटकों की पहुंच सुनिश्चित करने को विकसित की जाएगी बेहतर व्यवस्था

स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिशा-निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि तलेरु झील के समीप स्थित गांव पलेई और टिपरी में पर्यटन गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारी प्रभावी और त्वरित कदम उठाना सुनिश्चित करें। वह आज पर्यटन स्थल तलेरु में पर्यटन विकास को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी सलूणी को निर्देश दिए कि स्थानीय युवाओं को पर्यटन से संबंधित गतिविधियों में शामिल करने के प्रयास किये जाएँ ताकि इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेहतर पर्यटन सुविधाएं हासिल हो सके तथा क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व प्रोक्ष तौर पर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सके
उन्होंने बताया कि तलेरु में जैटी के संवर्धन का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही चमरा-1 झील के समीप स्थित तलेरु से गांव पलेई और टिपरी तक बोटिंग गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए डॉकयार्ड स्थापित किए जाएंगे ताकि बोटों के सुरक्षित संचालन एवं रुकने की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि तलेरु में पर्यटकों के लिए उपलब्ध टॉयलेट, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाओं का मरम्मत कार्य खंड विकास अधिकारी सलूणी द्वारा पूर्ण कर दिया गया है। साथ ही लगभग 20 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित की गई है। पर्यटकों के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली अन्य सुविधाओं का कार्य भी जारी है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि पर्यटन स्थल तलेरु में प्लास्टिक का उपयोग सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए और स्वच्छता एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में तलेरु को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम निरंतर उठाए जाएंगे, ताकि तलेरु जिला चम्बा का एक आकर्षक और सुविधाजनक पर्यटन स्थल बनकर उभर सके।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं — प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, आपदा प्रभावित लोगों के आश्रय, मनरेगा जॉब कार्ड की ई-केवाईसी, जॉब कार्ड और परिवार नकल से आधार लिंकिंग, तथा चिन्हित स्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर भी विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, खंड विकास अधिकारी चम्बा महेश चंद ठाकुर, खंड विकास अधिकारी सलूणी कंवर सिंह उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम केयर की सुविधा बहाल करे सरकार, लोग बिना इलाज के अस्पताल से लौट रहे : जयराम ठाकुर

हिम केयर कार्ड से निर्बाध चले इलाज, व्यवस्था करे सरकार सुविधाएं देने के बजाय हर दिन शुल्क लगाने में यकीन रखते हैं मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा, प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई :   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार तड़के हुई भीषण वर्षा से प्रभावित मंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाद हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसके बाद सचिवालय में सतर्कता बढ़ा दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की पीठ में छुरा घोंप रही सुक्खू सरकार, पुनर्नियुक्ति के जरिए चहेतों को बांटी जा रही ‘रेवडियाँ’ : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली को ‘युवा विरोधी’ करार देते...
Translate »
error: Content is protected !!