युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को एकजुट होकर करना होगा कार्य – DC मनमोहन शर्मा

by
सोलन : नशा मुक्त अभियान-2.0 के तहत ज़िला स्तरीय कार्य योजना तैयार करने तथा सुझाव लेने के दृष्टिगत ज़िला स्तरीय समिति की बैठक आज यहां आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नशा समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे से चंगुल से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि ज़िला में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अवगत करवाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवास्था की जिज्ञासा और साथियों के दबाव के कारण किशोर नशे की ओर कदम बढ़ाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों द्वारा युवाओं को नशे के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर अध्यापक-अभिभावक की बैठक आयोजित करवाएं ताकि युवाओं की दिनचर्या के बारे में दोनों को जानकारी रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थी व खेल क्लब बनाएं और युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करें ताकि बच्चे नशे से दूरी बनाकर रखें।
उन्होंने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को संयुक्त टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी युवाओं द्वारा नशे करने वाले हॉटस्पॉट को चिन्हित कर आगामी कार्यवाही करें ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। उन्होंने ड्रग नियंत्रक व निरीक्षक को दवा की दुकानों व फार्मा उद्योगों का उचित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में सोलन ज़िला के कण्डाघाट में आदर्श नशा मुक्त केन्द्र प्रस्तावित किया गया है और इस केन्द्र के लिए स्थल भी चिन्हित किया गया है।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारियों को नशे के रोगियों की नियमित काउंसलिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सोलन ज़िला में पुलिस विभाग द्वारा नशे की समस्या से निजात पाने के लिए प्रधाव् (wipe out drugs ) आरम्भ किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राज कुमार चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चन्द्रा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) विनोद गौतम, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी में लोगों को बताए मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभाव: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 17 सितंबर। मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के खिलाफ आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत नेरी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने कोटला बड़ोग में नशा मुक्ति केंद्र के लिए 5.34 करोड़ रुपये किए मंजूर

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और नशे की लत से प्रभावित युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए एक व्यापक द्वि-आयामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभु राम उत्सव के लिए अयोध्या से पहुंची ज्योति : बददी पहुंचने पर रामभक्तों ने किया भव्य स्वागत,

22 को दशहरा मैदान में स्थापना दिवस पर राम के रंग में डूबेगा बददी बददी, 10 जनवरी (तारा) : श्री राम सेना हिमाचल की ओर से आयोध्या से लाई गई ज्योति का बददी में पहुंचने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोरावर सिंह वने शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के चैयरमेन

ऊना : शहीद भगत सिंह यूथ क्लब का जोरावर सिंह मजारा को का चैयरमेन नियुक्त किया गया और उन्हें क्लब की और से नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह यूथ...
Translate »
error: Content is protected !!