यूथ फेस्टिवल विद्यार्थियों को पंजाबी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम : पूर्व सांसद खन्ना

by

कहा- सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को देती हैं नई दिशा

होशियारपुर, 30 अक्टूबर। पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यूथ फेस्टिवल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों को पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खन्ना ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मूल्यों की भावना विकसित होती है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कला, संस्कृति, साहित्य और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए कॉलेज प्रबंधन, प्रिंसिपल, शिक्षकों, आयोजकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

खन्ना ने कहा कि अपनी संस्कृति, भाषा, सभ्यता, वेशभूषा और पारंपरिक खानपान के प्रति प्रेम और सम्मान बनाए रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक सांस्कृतिक विरासत को पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन के सदस्य, प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला, कॉलेज का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 16 नशीलों टीकों सहित किया ग्रिफतार, पहले भी एनडीपीएस एकट के है पांच मामले दर्ज

गढ़शंकर : गढ़श्ंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 16 नशीलों टीकों सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है। उकत आरोपी के खिलाफ पहले भी बिभिन्न थानों में पांच एनडीपीएस के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
पंजाब , समाचार

ज़मीन-जायदाद की ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल, तेज़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय, राजस्व सुधारों की दिशा में एक और अनूठी पहल फतेहगढ़ साहिब, 27 नवंबर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
Translate »
error: Content is protected !!