यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. काउंट सीजर मैटी का जन्मदिन मनाया : 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने लिया भाग

by
गढ़शंकर ।  यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट गढ़शंकर के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा डॉ. काउंट सीजर मैटी की 215वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। जिसमें 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. तरसेम सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. राजिंदर कुमार, डॉ. प्रभजीत कौर और डॉ. सतनाम कौर ने डॉ. काउंट सीजर मैटी की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाए। डा अजीत सिंह ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए होम्योपैथी चिकित्सा और इसके प्रभाव के संबंध मे बताया। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल गुरदयाल सिंह बैंस जो इस संगठन के संस्थापक थे की मृत्यु के बाद पहली बार बैठक का आयोजन किया गया है। पर इस अवसर पर डॉ. तरसेम सिंह ने कहा कि प्राकृतिक पौधों से तैयार होम्योपैथी दवाएं हर तरह की बीमारियों के लिए कारगर हैं। इस अवसर पर डॉ. सुनीता शर्मा बलाचौर, डॉ. परमजीत सिंह होशियारपुर, डॉ. इकबाल सिंह बेहराम, डॉ. कमलजीत सिंह नूरपुर बेदी, डॉ. किशन कुमार बीनेवाल, डॉ. राजकुमार मोगा, डॉ. सुच्चा राम, डॉ. प्रदीप कुमार गढ़शंकर, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुरिंदर सिंह, डॉ. राहुल देव नवांशहर, डॉ. विजय कुमार जालंधर, डॉ. जगदीप सिंह चमकौर साहिब, डॉ. कमल कुमार, डॉ. संतोख सिंह, डॉ. पवन कुमार नंगल, डॉ. रमेश कुमार बड़ी, डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. टहल सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अजीत सिंह सभी कपूरथला, डॉ. विशाल माहिलपुर, डॉ. लखवीर सिंह व बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ उपस्थित था। मंच संचालन डॉ. राजेंद्र काठगढ़ ने किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस वैन से कूदकर भागा हवालाती, पहले भी फरार हो चुके हैं कई आरोपी

लुधियाना :  पुलिस की हिरासत से आज फिर से एक हवालाती भाग गया। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले...
पंजाब

वीस किलो चूरा पोस्त व 62 हजार ड्रग मनी सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गांव देनोवाल खुर्द के निकट से वीस किलो चूरा पोस्त व 62 हजार नकदी सहित ग्रिफतार कर लिया। पुलिस चौकी समुंदड़ा की प्रभारी परमिंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी देनोवाल खुर्द के...
article-image
पंजाब

कोविड-19 : लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: अपनीत रियात

अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया जा सकता है संपर्क आक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसिवर, टोसीलिजूमाब या आर.टी- पी.सी.आर की ओवर चार्जिंग, कालाबाजारी या जमाखोरी...
article-image
पंजाब

2 मई से सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह फैसला विदेशों की तर्ज

पंजाब सरकार ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर पहली बार सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। दो मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ सात...
Translate »
error: Content is protected !!